Obsession OTT Release: हॉलीवुड की हॉरर-थ्रिलर फिल्म ऑब्सेशन साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट निकली जिसने सभी को पूरी तरह से हैरान कर दिया. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स कायम किये. यहाँ तक कि इंडिया में भी सिर्फ इंग्लिश वर्जन में ही इस फिल्म ने शानदार कमाई की.
Obsession OTT Release
अब जो लोग थियेटर में जाकर ये फिल्म नहीं देख पाए उनके लिए एक खुशखबरी ये है कि ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है. जी हाँ, Obsession अब प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड (PVOD) पर उपलब्ध है. कुछ चुनिंदा देशों में ऑडियंस इसे Apple TV, Amazon Prime Video, Fandango at Home, Google TV और YouTube Movies पर देख सकती है लेकिन ये पेड है. लेकिन भारतीय दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा.
View this post on Instagram
Toxic Update: कल दिखेगी टॉक्सिक की दूसरी झलक, इस बार महिलाओं के नाम रहेगा टीज़र
ऑब्सेशन के बारे में
ऑब्सेशन फिल्म का डायरेक्शन Curry Barker ने किया है जो इससे पहले यूट्यूब पर काम किया करते थे. इस फिल्म ने उन्हें रातों रात बड़ा स्टार बना दिया. फिल्म अभी भी कई सिनेमाघरों में टिकी हुई है. अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Obsession दुनियाभर में 370 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है.
सिर्फ इंडिया के बारे में बात करें तो भारत में भी इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पोंस मिला और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ रुपयेक ए आस पास पहुंच चुका है.
अगर आपने हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘Obsession’ देखली है तो अताइये आपका फेवरेट करैक्टर कौन सा रहा? अगर नहीं तो क्या आप इसे ओटीटी पर देखने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर नहीं? कमेंट में जरूर बताएं.