Baahubali 3 Big Update: Prabhas, Rana Daggubati और Anushka Shetty के एक हिंट ने फैलाई सनसनी

Baahubali 3 Latest Update: करीब एक दशक पहले डिटेक्टर S. S. Rajamouli की फिल्म Baahubali: The Beginning ने भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया था. इसके बाद आई Baahubali 2: The Conclusion ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए. अब एक बार फिर Baahubali 3 को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

Prabhas, Rana Daggubati, Anushka Shetty drop hints about Baahubali 3

इस बार चर्चा की वजह कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं, बल्कि हाल ही में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ Baahubali: The Torchbearer है. इस डॉक्यूमेंट्री में फिल्म के निर्माण से जुड़े कई अनदेखे पल दिखाए गए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान आखिरी हिस्से ने खींचा, जहां फिल्म के मुख्य कलाकार एक साथ नजर आते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla South (@pinkvillasouth)

Welcome To The Jungle Movie Review in Hindi: लॉजिक नहीं लेकिन एंटरटेनमेंट मिलेगा भरपूर

वीडियो में Rana Daggubati मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि “दुनिया शायद अभी तैयार नहीं है, लेकिन Baahubali…”. इससे पहले कि वह अपनी बात पूरी कर पाते, Prabhas कैमरे की ओर तीन उंगलियां दिखाते हैं. इसके बाद Anushka Shetty और राणा हंस पड़ते हैं और स्क्रीन पर मैसेज आता है—“And the legacy continues!”

इस छोटे से इशारे ने फैंस के बीच Baahubali 3 को लेकर नई उम्मीद जगा दी है. हालांकि, अब तक फिल्म की स्क्रिप्ट, शूटिंग या रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. एस.एस. राजामौली ने भी तीसरे पार्ट की लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है.

फिलहाल यह सिर्फ एक दिलचस्प संकेत माना जा रहा है. यदि भविष्य में Baahubali 3 का ऑफिसियल ऐलान होता है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है. तब तक फैंस इस ऐतिहासिक फ्रेंचाइज़ी की यादों को डॉक्यूमेंट्री के जरिए फिर से जी सकते हैं.

Special Request:

दोस्तों, अगर Baahubali 3 सचमुच बनती है, तो आप सबसे ज्यादा किस किरदार की वापसी देखना चाहेंगे—अमरेंद्र बाहुबली, महेंद्र बाहुबली, भल्लालदेव या देवसेना? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment