Ravi Mohan’s Entry in LCU: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पोपुलर एक्टर रवि मोहन जिन्हें अधिकांश लोग जयम रवि के नाम से भी जानते हैं, इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी पत्नी आरती से तलाक के विवाद के बीच, जहाँ अभिनेता ने फिल्मों से दूरी बनाने का एलान किया था, वहीं अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री से साल 2026 की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है.
Ravi Mohan joins Lokesh Kanagaraj’s LCU film Benz
दिग्गज फिल्ममेकर लोकेश कनागराज ने ऑफिसियल तौर पर रवि मोहन को अपने मशहूर LCU (Lokesh Cinematic Universe) की अगली फिल्म में ले लिया है. एक तरफ जहाँ रवि मोहन की पर्सनल लाइफ चेन्नई के फैमिली कोर्ट में चल रहे तलाक के मुकदमे और विवादों से घिरी हुई है, वहीं दूसरी तरफ लोकेश कनागराज ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘बेंज’ (Benz) में शामिल करके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है.
लोकेश कनागराज का ऐलान
आज रविवार यानि कि 31 मई 2026 को लोकेश कनागराज ने खुद अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल पर इस खबर की जानकारी दी है. उन्होंने रवि मोहन का स्वागत करते हुए ट्वीट किया:
Welcome to the universe Ravi Mohan sir.
लोकेश के इस एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ‘कैथी’, ‘विक्रम’ और ‘लियो’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद अब ‘बेंज’ के जरिए रवि मोहन भी इस जासूसी और अंडरवर्ल्ड ड्रग सिंडिकेट की दुनिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
Welcome to the universe @iam_RaviMohan sir 🤗🤗❤️❤️ #Benz @offl_Lawrence @nivinofficial @iamsamyuktha_ @Dir_Lokesh @PassionStudios_ @TheRoute @GSquadOffl @Sudhans2017 @Jagadishbliss @bakkiyaraj_k @SaiAbhyankkar pic.twitter.com/kxF51Vtb9Z
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) May 31, 2026
रवि मोहन की पर्सनल लाइफ
यह एलान इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ ही दिनों पहले रवि मोहन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्मों से पूरी तरह ब्रेक लेने और अपनी कोई भी फिल्म रिलीज न होने देने का एक भावुक एलान किया था.
आपको बता दें की रवि मोहन और उनकी पत्नी आरती ने साल 2009 में शादी की थी, लेकिन 2024 में अभिनेता के घर छोड़ने के बाद दोनों ने अलग होने का एलान कर दिया. फिलहाल उनका मामला कोर्ट में है.
इस बीच, रवि का नाम सिंगर केनेशा (Keneeshaa) के साथ भी जोड़ा गया. शुरुआत में केनेशा ने खुद को सिर्फ रवि की ‘हीलर’ और दोस्त बताया था, लेकिन 2025 में दोनों को एक शादी में मैचिंग आउटफिट्स पहने साथ देखा गया था. हाल ही में केनेशा ने भी सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं इस कहानी में प्यार के साथ आई थी, और चुप्पी के साथ बाहर जा रही हूँ,” जिससे दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाए जा रहे हैं.
फाइनल वर्ड्स
तलाक के इस बड़े विवाद और मानसिक तनाव के बीच लोकेश कनागराज का रवि मोहन को सपोर्ट करना और उन्हें अपनी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी ‘LCU’ का हिस्सा बनाना, अभिनेता के करियर के लिए एक संजीवनी बूटी साबित हो सकता है. ‘बेंज’ की स्क्रिप्टिंग और रोल को लेकर जल्द ही नए अपडेट्स सामने आ सकते हैं.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि लोकेश कनागराज के स्पाइ यूनिवर्स (LCU) से जुड़ना रवि मोहन के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होगा? निजी जिंदगी के इस विवाद के बीच उनका यह फैसला कितना सही है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.