Masters of the Universe Movie Detail in Hindi: 80 के दशक के कार्टून और खिलौनों की दुनिया का सबसे पोपुलर और ताकतवर सुपरहीरो ‘ही-मैन’ (He-Man) एक बार फिर अपनी जादुई तलवार के साथ बड़े पर्दे पर दहाड़ने के लिए तैयार है! डायरेक्टर ट्रैविस नाइट के डायरेक्शन में बनी फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ (Masters of the Universe) भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
अगर आप भी “बाय द पावर ऑफ ग्रेस्कल… आई हैव द पावर!” वाले इस आइकोनिक बचपन के हीरो को दोबारा देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया मौका है.
Masters of the Universe Movie Detail in Hindi
‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’ प्रीव्यू
रिलीज डेट: 5 जून 2026 (भारत में)
भाषाएं: अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम
स्टार कास्ट: निकोलस गैलिट्जाइन, जेरेड लेटो, इड्रिस एल्बा और कैमिला मेंडेस
यह फिल्म हॉलीवुड द्वारा वीडियो गेम और पुराने एनिमेटेड ब्रांड्स को गंभीरता से लेने के सिलसिले का एक और बड़ा उदाहरण है. ट्रेलर ने पहले ही अपने लार्ज-स्केल एक्शन, शानदार विजुअल्स और पुरानी यादों के दम पर फैंस के बीच काफी क्रेज बढ़ा दिया है.
View this post on Instagram
Blast Movie Review in Hindi: इस परिवार से भिड़ने से पहले 100 बार सोचना, ट्विस्ट देखकर उड़ जायेंगे होश
Masters of the Universe Movie Plot in Hindi
फिल्म की कहानी ‘प्रिंस एडम’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिर्फ 10 साल की उम्र में अपनी जादुई तलवार से अलग होकर गलती से पृथ्वी पर आ गिरता है. यह तलवार ही उसके ग्रह ‘इटर्निया’ से उसका एकमात्र संपर्क थी.
लगभग दो दशकों के बाद, एडम को आखिरकार वह जादुई तलवार दोबारा मिल जाती है, जिससे वह अपने असली ग्रह इटर्निया वापस लौट पाता है. यहाँ वह ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली इंसान ‘ही-मैन’ में बदल जाता है. ही-मैन का मुख्य मिशन ‘कैसल ग्रेस्कल’ (Castle Grayskull) की रक्षा करना और इटर्निया को अपने सबसे बड़े दुश्मन स्केलेटर की दुष्ट शक्तियों से बचाना है.
यह फिल्म ही-मैन की शुरुआत को दिखाते हुए अच्छाई और बुराई के बीच एक महायुद्ध की ओर बढ़ती दिखाई देगी.
हॉलीवुड के बड़े सितारों की फौज
मेकर्स ने इस फैंटेसी दुनिया को जीवंत बनाने के लिए हॉलीवुड के कुछ सबसे बेहतरीन और मंझे हुए सितारों को फिल्म में जगह मिली है.
ही-मैन / प्रिंस एडम: युवा और उभरते हुए स्टार निकोलस गैलिट्जाइन इस भारी-भरकम और मस्कुलर किरदार को निभा रहे हैं.
स्केलेटर: ऑस्कर विनर जेरेड लेटो ही-मैन के सबसे बड़े और खौफनाक विलेन ‘स्केलेटर’ के रूप में नजर आएंगे. उनका लुक और आवाज फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होने वाला है.
डंकन / मैन-एट-आर्म्स: दिग्गज अभिनेता इड्रिस एल्बा इस महत्वपूर्ण रक्षक और योद्धा की भूमिका में हैं.
सपोर्टिंग कास्ट: कैमिला मेंडेस ‘टीला’ के रूप में, मोरेना बैकारिन ‘द सोर्सेरेस’ (जादूगरनी) और एलिसन ब्री दुष्ट ‘एविल-लिन’ के किरदार में अपना जलवा दिखाएंगी.
लेखन और तकनीकी पक्ष
फिल्म स्क्रीनप्ले क्रिस बटलर ने लिखा है, जिसे डेविड कैलाहम और नी ब्रदर्स के ड्राफ्ट से तैयार किया गया है. यह कहानी पूरी तरह से 1980 के दशक की मूल एनिमेटेड सीरीज से इंस्पायर्ड है, जहाँ ‘कैसल ग्रेस्कल’ ही-मैन की शक्तियों का केंद्र था और स्केलेटर, होर्डक व स्नेक मेन जैसे विलेन्स का मुख्य निशाना रहता था. ट्रैविस नाइट का विजुअल विजन इस काल्पनिक दुनिया को एक रियलिस्टिक और भव्य रूप देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जा रहा है.
बॉक्स ऑफिस बज
भारत में यह फिल्म 5 जून 2026 को रिलीज हो रही है. राम चरण की ‘पेद्दी’ (4 जून) के ठीक एक दिन बाद रिलीज होने के कारण, इसे मल्टीप्लेक्सों में इंग्लिश और हिंदी दोनों ही बेल्ट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. 90 के दशक में दूरदर्शन पर कार्टून देखने वाली जनरेशन के लिए यह फिल्म किसी ‘नॉस्टैल्जिया ट्रिप’ से कम नहीं होगी.
Special Request:
दोस्तों, बचपन में ‘ही-मैन’ कार्टून देखकर बड़े हुए फैंस के लिए यह फिल्म किसी सपने के सच होने जैसी है. निकोलस गैलिट्जाइन को ही-मैन और जेरेड लेटो को स्केलेटर के रूप में देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं? क्या आप ५ जून को थिएटर्स जा रहे हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.