Salman Khan और Rakeysh Omprakash Mehra साथ ला सकते हैं बड़ा धमाका, सामने आई नई रिपोर्ट

Salman Khan as Karna: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग और बड़ा करने की तैयारी में हैं. Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता एक बड़े बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म के लिए मशहूर प्रोडक्शन हाउस Excel Entertainment के साथ बातचीत कर रहे हैं. अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो यह सलमान खान और एक्सेल एंटरटेनमेंट का पहला सहयोग होगा.

Salman Khan In Talks To Play Karna In Rakeysh Omprakash Mehra’s Next

खबरों के अनुसार, इस बड़े प्रोजेक्ट का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर Rakeysh Omprakash Mehra करेंगे. बताया जा रहा है कि सलमान खान को फिल्म की कहानी और उनका किरदार बेहद पसंद आया है. सूत्रों का दावा है कि अभिनेता भारतीय इतिहास के एक प्रसिद्ध योद्धा की भूमिका निभा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अपने लुक और शारीरिक बनावट में बड़ा बदलाव करना होगा.

Rajinikanth की Thalaivar173 का टाइटल होगा ‘Dharman’, डैडली डॉक्टर बने सुपरस्टार रजनी

फिलहाल फिल्म को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है. प्रोडक्शन शेड्यूल, शूटिंग डेट्स और फीस जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभी चर्चा जारी है. हालांकि अभी तक किसी ऑफिसियल अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, लेकिन दोनों पक्ष इस प्रोजेक्ट को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान खान इस फिल्म में महारथी कर्ण के रूप में नजर आ सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो सलमान खान 2027 की गर्मियों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. इससे पहले वह निर्देशक जोड़ी Raj Nidimoru और Krishna D.K. की सुपरहीरो-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे.

हालांकि फिल्म की ऑफिसियल घोषणा अभी बाकी है, लेकिन इस खबर ने सलमान खान के फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. अब सभी को साल के अंत तक आने वाले बड़े अपडेट का इंतजार है.

Special Request:

दोस्तों, अगर सलमान खान भारतीय इतिहास के महान योद्धा कर्ण का किरदार निभाते हैं, तो आपके अनुसार क्या ये उनके लिए परफेक्ट साबित होगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment