Rajinikanth New Movie Update: साउथ सिनेमा के मेगास्टार Rajinikanth एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उनकी मच अवेटेड फिल्म, जिसे अब तक Thalaivar173 के नाम से जाना जा रहा था, अब ऑफिसियल तौर पर Dharman नाम से दर्शकों के सामने पेश की गई है. फिल्म के निर्माताओं ने इसके फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ टाइटल की भी घोषणा कर दी है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना दिया है.
Rajinikanth’s Dharman First Look
डायरेक्टर Ashwath Marimuthu के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का पहला पोस्टर बेहद दमदार नजर आ रहा है. पोस्टर में रजनीकांत डॉक्टर के अवतार में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने मेडिकल स्क्रब्स पहने हुए हैं और हाथ में एक सर्जिकल स्कैल्पल थाम रखा है. फिल्म के पोस्टर के साथ जारी टैगलाइन “The Deadly Doctor” ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर “Dharmame Vellum” का संदेश भी साझा किया, जिसका अर्थ है “धर्म या न्याय की जीत होगी.” इससे संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी न्याय, संघर्ष और एक शक्तिशाली किरदार के इर्द-गिर्द घूम सकती है.
தர்மமே வெல்லும்!#Dharman #Thalaivar173 #SuperstarRajinikanth #KamalHaasan @rajinikanth @ikamalhaasan #Mahendran @Dir_Ashwath @anirudhofficial @anbariv @iYogiBabu @SimranbaggaOffc #RaashiKhanna @nikethbommi #KarthikRajkumar @PradeepERagav @kabilanchelliah @ShruthiManjari… pic.twitter.com/UWjXErKdIE
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) June 24, 2026
स्टार कास्ट की बात करें तो रजनीकांत के अलावा फिल्म में Simran Bagga, Yogi Babu और Raashii Khanna भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. वहीं, म्यूजिक की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार Anirudh Ravichander को सौंपी गई है.
फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. अब सभी की निगाहें इसके टीज़र, ट्रेलर और रिलीज डेट की ऑफिसियल घोषणा पर टिकी हुई हैं. देखते हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है.
Special Request:
दोस्तों, रजनीकांत का डॉक्टर वाला नया अवतार आपको कैसा लगा? क्या ‘Dharman’ बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.