Jana Nayagan को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट! क्या जुलाई में रिलीज होगी Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म?

Jana Nayagan Release Update: विजय के फ़िल्मी करियर की आखिरी फिल्म ‘Jana Nayagan’ का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रही है. शुरुआत में ये फिल्म पोंगल 2026 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट में लगातार समय गुजरता गया और फिल्म डिले होती गई. लेकिन अब विजय के फैंस के लिए खुशखबरी है. क्योंकि हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को CBFC की तरफ से सर्टिफिकेट मिल गया है.

Jana Nayagan को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक Jana Nayagan को CBFC की तरफ से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल चुका है. रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को जुलाई 2026 में रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से रिलीज़ डेट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. फिलहाल सभी को ऑफिसियल अपडेट का इंतजार है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cinema Scroll (@cinema.scroll)

Ramayana के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, Ranbir Kapoor की वायरल क्लिप ने मचाई खलबली

जन नायगन फिल्म की कहानी

फिल्म में Thalapathy Vijay ने थलपति वेत्री कोंडन नाम के एक एक्स-ऑफिसर का रोल प्ले किया हिया. वह एक छोटी सी बच्ची को गोद लेता है और उसे आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करता है. साथ में उसे इंस्पायर्ड करता है कि वह फोर्स में शामिल हो जाये. इसी बीच देश में कुछ ऐसे हालात पनपते हैं जिनकी वजह से वेत्री को एक बार फिर मैदान में उतरना पड़ता है.

इस दौरान उसका सामना उसके पुराने दुश्मनों से होता है. ये मिशन वो कैसे पूरा करता है? उसकी गोद ली हुई बेटी का क्या होता है? यही सब इस फिल्म में देखने को मिलेगा.

जन नायगन फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म का डायरेक्शन ने किया है. फिल्म में Vijay के अलावा पूजा हेगड़े, बोबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि और सुनील जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं.

विजय के करियर की आखिरी फिल्म Jana Nayagan को लेकर आपकी क्या राय है? हमें जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment