The Odyssey Movie Review in Hindi: Christopher Nolan के साथ Matt Damon की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

The Odyssey Movie Review in Hindi: हॉलीवुड के सबसे दिग्गज डायरेक्टर्स में से एक Christopher Nolan की फिल्म द ओडिसी सिनेमाघरों में आ चुकी है. गौरतलब है कि क्रिस्टोफर नोलन जब ही कोई फिल्म लाते हैं तो उससे उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं. दर्शक सिर्फ इनके नाम मात्र से ही फिल्म देखने को तैयार हो जाते हैं. The Odyssey भी उन्हीं फिल्मों में से एक है जिसका एक्सपीरियंस सिर्फ थियेटर में ही होना चाहिए. चलिए फिल्म के बारे में जान लेते हैं.

The Odyssey Movie Storyline in Hindi: द ओडिसी फिल्म की कहानी

फिल्म की स्टोरीलाइन के बारे में बात करें तो Trojan War जीतने के बाद महान योद्धा Odysseus यानि कि Matt Damon अपने घर Ithaca लौटना चाहता है. लेकिन यह सफर उसके लिए उतना आसान नहीं होता. रास्ते में समुद्र, रहस्यमयी ताकतें और कई खतरनाक चुनौतियां उसका इंतजार कर रही हैं. इसी दौरान समय गुजरा है और देखते ही देखते करीब 20 साल निकल जाते हैं. इसी बीच सब मान लेते हैं कि लेती है कि Odysseus अब नहीं है.

दूसरी तरफ उसके महल पर ढेर सारे लालची लोग कब्जा जमाए बैठे हैं. वो सभी उसकी पत्नी Penelope यानि Anne Hathaway पर दोबारा शादी करने का दबाव भी बना रहे हैं. इधर उसका बेटा Telemachus यानि कि Tom Holland अपने पिता की तलाश करने निकल पड़ता है. इसके बाद कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जिन्हें देखने के लिए आपको फिल्म के एंड होने का इंतजार करना ही पड़ेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Odyssey Movie (@theodysseymovie)

Prabhas Fauzi Movie Details in Hindi: Release Date, Wiki, Plot, Cast, Budget, First Look Poster Review

The Odyssey Movie Review in Hindi

द ओडिसी फिल्म में क्या है खास?

Christopher Nolan हमेशा ही दर्शकों को उलझाने में एक्सपर्ट रहे हैं. इस फिल्म में भी ऐसा ही देखने को मिला है. फिल्म सीधी लाइन में नहीं चलती है बल्कि अलग-अलग टाइमलाइन में दिखाई जाती है. शुरुआत में इसे समझने के लिए आपको काफी दिमाग लगाना पड़ेगा लेकिन इसके बाद जब कहानी आगे बढ़ती है तो सब कुछ परफेक्ट हो जाता है.

फिल्म में कई ऐसे सीक्वेंस हैं जोकि देखने लायक हैं. इनमे से Cyclops वाली गुफा का सीक्वेंस और Circe से जुड़ा हिस्सा, दोनों ही काफी रोमांचक हैं. ये सभी सीन्स फुल टू पैसा वसूल हैं. इतना ही नहीं सबसे बड़ा सरप्राइज तो फिल्म के आखिरी 20 मिनट हैं. क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त फिल्माया गया है कि थियेटरों में सीटियाँ बजना तय है.

स्टारकास्ट की परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो Matt Damon ने Odysseus के किरदार में जान डाल दी है. एक तरफ वह मजबूत योद्धा दिखते हैं लेकिन परिवार के लिए तड़पते नजर भी आते हैं. एक्शन के साथ-साथ उन्होंने इमोशन पर अच्छा काम किया है.

इनके अलावा Tom Holland का काम भी शानदार रहा है. उनके रोल को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो साइड हीरो हैं. वहीँ दूसरी ओर Anne Hathaway ने कम स्क्रीन टाइम में भी अपनी अच्छी मौजूदगी दर्ज कराई है. इन सब के अलावा Robert Pattinson ने निगेटिव रोल में बेहतर काम किया है. साथ ही Charlize Theron, Samantha Morton, John Leguizamo, Zendaya जैसे स्टार्स भी अपनी-अपनी जगह परफेक्ट साईट हुए हैं.

फिल्म के तकनीकी पक्ष के बारे में बात करें तो Ludwig Göransson का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के सबसे बड़े प्लस पॉइंट में से एक है. खासकर Sirens वाला थीम तो एकदम जबरदस्त है जोकि लंबे समय तक याद रहेगा. सिनेमैटोग्राफी इतनी शानदार है कि लगभग हर फ्रेम एक पेंटिंग की तरह नजर आटा है. साथ ही VFX का इस्तेमाल भी लिमिट में किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Odyssey Movie (@theodysseymovie)

Spider-Man: Brand New Day: फिल्म देखने से पहले जानिए ये 10 बातें जो शायद आपने ट्रेलर में मिस कर दी

द ओडिसी फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

अब क्योंकि फिल्म ट्रैक पर आने में थोड़ा समय लेती है तो इसकी शुरुआत कुछ ऑडियंस को थोड़ा स्लो लग सकती है. इसके अलावा आपको बता दें कि जिन लोगों को Greek Mythology के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है उन्हें शुरुआत में इसे समझने में कई टाइम लग सकता है.

फिल्म में कुछ घटनाओं को अचानक से दिखाया गया है जिसकी वजह से कहने रिदम थोड़ा टूट सा जाता है. इतना ही नहीं इसी वजह से बीच में कुछ जगह कहानी स्लो मालूम पड़ सकती है. यही वजह है कि फिल्म की लेंथ भी थोड़ी ज्यादा है. क्योंकि फिल्म लगभग 3 घंटे की है.

फाइनल वर्ड

वैसे देखा जाए तो The Odyssey सिर्फ़ एक एडवेंचर फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव है जिसमे आपको इमोशन, एक्शन और शानदार कहानी भी देखने को मिलेगी. बेशक इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन जैसे ही कहने ट्रैक पर आती है उसके बाद तो आप इसे पूरी देखकर ही रहेंगे. अगर आप Christopher Nolan की फिल्मों के फैन हैं और बड़े पर्दे पर कुछ अलग देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपको पसंद आने वाली है.

आपकी राय?

वैसे आपको Christopher Nolan की कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई है- Oppenheimer, Interstellar, Inception या फिर The Odyssey? कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment