Singham Again OTT Release Date: जैसा कि सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. सिंघम अगेन का क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 के साथ हुआ है. दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं.
Singham Again Box Office Collection Report
सिंघम अगेन की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो रिलीज़ के पहले 3 दिनों में यानि की फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 120 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 170 करोड़ रूपये से ऊपर का ग्रॉस बिज़नेस कर लिया है.

सिंघम अगेन की कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर सकती है. हालांकि फिल्म का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है, इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. फाइनल आंकड़े आने का सभी को इंतजार है. वैसे फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हुए हैं और इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है.
Baby John Teaser: विजय की इस तमिल फिल्म से इंस्पायर्ड होगी वरुण की बेबी जॉन, सलमान खान भी आयेंगे नजर
Singham Again OTT Release Date
जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे सिंघम अगेन
दरअसल हाल ही में सिंघम अगेन की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है और बताया जा रहा है कि सिंघम अगेन के डिजिटल राइट्स अमेजॉन प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं और इस फिल्म को दिसंबर महीने के लास्ट में अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम किया जा सकता है. इतना ही नहीं सिंघम अगेन के अलावा भूलभुलैया 3 की ओटीटी रिलीज़ के बारे में भी जानकारी सामने आ रही है.

बताया जा रहा है की भूल भुलैया 3 के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और हो ना हो सिनेमाघरों की तरह भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का क्लैश ओटीटी पर भी देखने को मिल सकता है.
Special Request
दोस्तों, तो दोस्तों आप बताइए सिंघम अगेन और भूलभुलैया 3 में से आपको कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/ru/register?ref=O9XES6KU
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!