Ajay Devgn To Direct Film With Akshay Kumar Starring In Lead Role
Akshay Kumar Ajay Devgn Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा जो दूसरे सुपरस्टार हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में कई सालों तक राज किया है और अभी भी करते हुए आ रहे हैं. इनमें अक्षय कुमार और अजय देवगन का नाम शामिल है. इन दोनों को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन में एक साथ देखा गया था. इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में थे जबकि अक्षय कुमार को कैमियो के तौर पर देखा गया था. फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की.
बात करें अजय देवगन और अक्षय कुमार के करियर की तो फिलहाल अजय देवगन का करियर काफी अच्छा चल रहा है. पिछले कई सालों से इनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करती हुई आ रही हैं लेकिन दूसरी ओर अक्षय कुमार का कैरियर कुछ खास नहीं चल रहा है. क्योंकि इनकी पिछली फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं.

अक्षय का करियर नहीं चल रहा कुछ खास
अक्षय की पिछली फ़िल्में में मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल में ऑडियंस को पसंद नहीं आई. वैसे तो अक्षय कुमार के पास फिलहाल फिल्मों की लाइन काफी लंबी है जो अगले 2 सालों के बीच रिलीज होगी. इनमें से स्काई फोर्स, शंकरा, जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, हेरा फेरी 3, और वेलकम टू द जंगल जैसी कई फिल्में शामिल हैं.
Akshay Kumar Ajay Devgn Movie
अक्षय के लिए अजय देवगन ने बढ़ाया हाथ
हालांकि इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में एक नाम और जुड़ गया है. दरअसल अक्षय और अजय की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों इंडस्ट्री में एक दूसरे को काफी सालों से सपोर्ट करते हुए आ रहे हैं. इसी वजह से अक्षय का करियर बचाने के लिए अजय देवगन ने एक बड़ा कदम उठाया है.

अजय देवगन बनायेंगे अक्षय के लिए फिल्म
हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने अक्षय कुमार को लेकर खुलासा किया है कि वह एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे और इस फिल्म का कलेक्शन खुद अजय देवगन ही करने वाले हैं. हालांकि इस फिल्म के बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की लेकिन उन्होंने यह बताया कि इस फिल्म पर काम अभी शुरुआती दौर में है जिसकी अनाउंसमेंट जल्दी ही की जा सकती है.
Special Request:
दोस्तों, अक्षय की आने वाली फिल्मों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है? कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें. दोस्तों, ये पोस्ट पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.bh/register?ref=GGYHGRE