Raja Babu vs Elaan: आज ही के दिन यानि कि 21 मई 1994 को बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में एक ही साथ रिलीज़ हुई थीं. ये फिल्में थीं राजा बाबू और एलान. दोनों ही फिल्में अलग-अलग शैली की थीं लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में दोनों की कमाई में काफी अंतर देखने को मिला. तो आइये इस पोस्ट में हम राजा बाबू और एलान फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस के बारे में डिटेल में बात करते हैं और देखते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म विजयी रही?
Raja Babu vs Elaan Box Office Report
Raja Babu Box Office Collection
सबसे पहले बात करेंगे फिल्म राजा बाबू के बारे में. राजा बाबू फिल्म का डायरेक्शन डेविड धवन साहब ने किया था और फिल्म में गोविंदा, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर और कादर खान जैसे कई सितारे नजर आये थे. राजा बाबू को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म कामयाब रही.
इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8.23 करोड रुपए का नेट कलेक्शन किया था और फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस रहा था लगभग 15.26 करोड रुपए. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म Superhit रही थी.
Govinda Remake Movies: हॉलीवुड और साउथ की रीमेक हैं गोविंदा की ये 10 सुपरहिट फिल्में
इतना ही नहीं राजा बाबू उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बनी थी. फिल्म में शक्ति कपूर को उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए फिल्मफेयर की तरफ से बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड भी दिया गया था. इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए ये बता दें कि राजा बाबू साल 1992 में आई तमिल फिल्म Rasukutty की कहानी से काफी इंस्पायर्ड थी.
Elaan Box Office Collection
एलान फिल्म के बारे में बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, अमरीश पुरी और मधु जैसे कई सितारे नजर आये थे. इस फिल्म का डायरेक्शन गुड्डू धनोआ ने किया था. राजा बाबू की वजह से एलान को ज्यादा ऑडियंस नहीं मिल पाई. हालांकि क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले थे लेकिन फिल्म ज्यादा ऑडियंस ना जुटाने की वजह से शानदार कमाई नहीं कर पाई.
एलान फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4.61 करोड रुपए का कलेक्शन किया था. साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड बिज़नेस रहा था लगभग 8.66 करोड रुपए. बॉक्स ऑफिस पर एलान फिल्म को Hit डिक्लेअर किया गया था.
Akshay Kumar Remake Movies: साउथ की रीमेक हैं अक्षय कुमार की ये 10 सुपरहिट फिल्में
निष्कर्ष: तो Raja Babu vs Elaan फिल्मों की बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस को देखते हुए साफ़ जाहिर है कि गोविंदा स्टारिंग राजा बाबू ज्यादा कामयाब रही.
Special Request
दोस्तों, Raja Babu vs Elaan में से आपको कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.