Chhaava ने ग़दर 2 को पछाड़ा, अब है पठान और एनिमल की बारी, देखिये पूरी रिपोर्ट

Chhaava पिछले महीने 14 फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. तभी से लेकर अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और अभी भी यह फिल्म थियेटरों में टिकी हुई है और जमकर कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुई 23 दिन हो चुके हैं और 23वें दिन यानी कि शनिवार को फिल्म की कमाई में काफी अच्छी बढ़त देखने को मिली है.

Chhaava Box Office Collection

Chhaava in Telugu

छावा के बारे में बात करें तो फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदांना भी नजर आई हैं. अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो 23वें दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13.70 करोड रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड रुपए से ऊपर हो चुका है.

इसे भी पढ़ें : Chhaava vs Crazxy Box Office: छावा के 500 करोड़ पूरे, 9वें दिन क्रेजी को भी मिली बढ़त

आपको बता दे, छावा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 516.40 करोड रुपए का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है. इतना ही नहीं यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म और इस साल की पहली ऐसी फिल्म भी बन चुकी है जिसने बॉक्स ऑफिस में 500 करोड रुपए कमा लिए हैं.

Chhaava Advance Booking

24वें दिन तोड़ा ग़दर 2 का रिकॉर्ड

छावा ने 23वें दिन यानि कि चौथे शनिवार इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 13.70 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया. जबकि 24वें दिन तो रविवार छुट्टी का दिन है. इस दिन फिल्म आराम से 15-17 करोड़ रूपये की कमाई कर लेगी. इसी हिसाब से आज ये फिल्म ग़दर 2 (Gadar 2) का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

इसे भी पढ़ें : Rekhachithram Hindi Dubbed Review: 40 साल पहले हुई हत्या का खुलेगा राज, क्लाइमैक्स देख उड़ जायेंगे होश

अब है पठान और एनिमल की बारी

ग़दर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब छावा का टारगेट है पठान और एनिमल. आपको बता दें, पठान ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 543 करोड रुपए का कलेक्शन किया था. इसके अलावा एनिमल का टोटल नेट कलेक्शन रहा था 556.36 करोड रुपए. छावा की लगातार कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म आने वाले हफ्ते में पठान और एनिमल दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी.

Special Request

दोस्तों, आपके हिसाब से Chhaava बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

4 thoughts on “Chhaava ने ग़दर 2 को पछाड़ा, अब है पठान और एनिमल की बारी, देखिये पूरी रिपोर्ट”

  1. PrimeBiome naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

    Reply

Leave a Comment