Golmaal 5 Update: हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट रही है. अजय देवगन और रोहित शेट्टी की इस सुपरहिट जोड़ी ने फिल्म के पांचवें पार्ट की शूटिंग शुरू कर दी है. वैराइटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का पहला शेड्यूल लगभग एक महीने तक चलेगा.

Golmaal 5 Shooting Update
अजय देवगन ने शुरू की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग सोमवार, 23 फरवरी 2026 को मुंबई में शुरू हो चुकी है. लीड हीरो अजय देवगन आज यानी 25 फरवरी से सेट पर अपनी टीम के साथ शामिल होने वाले हैं. इसके अलावा, साउथ और हिंदी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस प्रियामणि ने भी अपनी शूटिंग शुरू कर दी है, हालांकि उनके किरदार को फिलहाल पूरी तरह से गुप्त रखा गया है.
पुरानी पलटन की धमाकेदार वापसी
‘गोलमाल 5’ में एक बार फिर वही पुरानी गैंग नजर आएगी, जिसने सालों से दर्शकों का मनोरंजन किया है. फिल्म में मुख्य कलाकारों के रूप में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुनाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की वापसी हो रही है. साथ ही जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर जैसे कई दिग्गज कलाकार भी अपने यादगार किरदारों में जान फूंकते नजर आयेंगे.
View this post on Instagram
क्या अक्षय कुमार भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार भी इस बार ‘गोलमाल’ सीरीज की पांचवीं फिल्म में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है. अगर यह सच होता है, तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर सकती है.
सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त
आपको बता दें, फिल्म की शूटिंग ऐसे समय में शुरू हुई है जब हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी. मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच फिल्म की शूटिंग स्टार्ट कर दी गई है.
Special Request:
दोस्तों, अक्षय कुमार की एंट्री से फिल्म की कमाई पर कितना असर पड़ेगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.