Project Hail Mary Movie Review in Hindi: रयान गोसलिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ (Project Hail Mary) आखिरकार भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच, यह फिल्म उन दर्शकों के लिए एक ताजी हवा के झोंके जैसी है जो गंभीर और दिमागी फ़िल्में देखना पसंद करते हैं.
Project Hail Mary Movie Storyline in Hindi: प्रोजेक्ट हेल मैरी फिल्म की कहानी
एंडी वीर के इसी नाम के फेमस नावेल पर आधारित ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी‘ एक ऐसी साइंस-फिक्शन फिल्म है जो जितनी तकनीकी है, उतनी ही भावनात्मक भी है. यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि ब्रह्मांड में हम अकेले नहीं हैं और जीवित रहने की इच्छा सबसे बड़ी शक्ति है. फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो इसकी कहानी एक साइंस टीचर राइलैंड ग्रेस यानि कि रयान गोसलिंग की है, जिसकी नींद एक अंतरिक्ष यान में खुलती है.
ग्रेस को कुछ याद नहीं कि वह कहाँ है, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि वह पृथ्वी से प्रकाश वर्ष दूर एक आत्मघाती मिशन पर है. सूरज की रोशनी कम हो रही है और ‘एस्ट्रोफेज’ नामक सूक्ष्मजीव पृथ्वी को विनाश की ओर ले जा रहे हैं. ग्रेस को एक एलियन यान मिलता है और यहीं से शुरू होती है एलियन ‘रॉकी’ और ग्रेस की वह दोस्ती, जो फिल्म की असली जान है.
View this post on Instagram
Also Read : Ustaad Bhagat Singh हुई फ्लॉप, मेकर्स को हुआ करोड़ों का घाटा
Project Hail Mary Movie Review in Hindi
प्रोजेक्ट हेल मैरी फिल्म के प्लस पॉइंट्स
रयान गोसलिंग का ‘वन मैन शो’: पूरी फिल्म रयान के कंधों पर टिकी है. उन्होंने एक अकेले, डरे हुए लेकिन बुद्धिमान साइंटिस्ट के किरदार को बखूबी निभाया है. यह उनके करियर की बेस्ट परफॉरमेंस में से एक है.
रॉकी और ग्रेस का बॉन्ड: फिल्म का सबसे इमोशनल हिस्सा ग्रेस और एलियन ‘रॉकी’ के बीच की दोस्ती दिखाई गई है. यह शुरुआत में मजाकिया लगता है, लेकिन आखिर तक आते-आते आपकी आँखें नम कर देगा.
डायरेक्शन: फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने अंतरिक्ष के सीन्स बहुत ही स्टाइलिश और नए तरीके से पेश किये हैं. फिल्म का हर मोड़ एक टर्निंग पॉइंट जैसा है.
चार्ल्स वुड का प्रोडक्शन डिजाइन ऑस्कर के लायक है. ग्रिग फ्रेजर की सिनेमैटोग्राफी और डैनियल पेंबरटन का म्यूजिक फिल्म के माहौल को और भी गहरा और बेहतर बनाता है.

प्रोजेक्ट हेल मैरी फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स
पेचीदा तकनीक: फिल्म साइंस के मामलों में काफी गहरी उतरती है, जिससे आम दर्शकों के लिए कुछ हिस्से समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
स्लो शुरुआत: फिल्म का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है और कुछ ऑडियंस को यह भटकती हुई लग सकती है.
डेजा वू: फिल्म के कुछ सीन्स को देखकर आपको हॉलीवुड की पिछली फ़िल्में ‘इंटरस्टेलर’, ‘द मार्शियन’ और यहाँ तक कि ‘कोई मिल गया’ की याद आ जाएगी.
स्क्रीन की मामला: ‘धुरंधर 2’ की भारी डिमांड के चलते इंडिया में इस फिल्म को भरपूर स्क्रीन्स नहीं मिल पाई हैं. खासकर IMAX स्क्रीन. इसी वजह से फिल्म को संघर्ष करना पड़ रहा है.
निष्कर्ष
‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट है जिसे देखने के लिए थोड़ा दिमाग लगाना पड़ेगा. इंडिया में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का दबदबा है, लेकिन रयान गोसलिंग की जबरदस्त एक्टिंग और उसकी एलियन रॉकी के साथ दोस्ती की कहानी आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए.
Special Request:
दोस्तों, अगर आपने पवन कल्याण (Ryan Gosling) की फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ (Project Hail Mary) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.