Force 3: जॉन अब्राहम की सबसे पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी ‘फोर्स’ (Force) एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. ‘फोर्स 3’ की शूटिंग फिलहाल जोरों पर है और इस बार जॉन के साथ कुछ नए और दमदार चेहरे इस ‘ब्रूट फोर्स’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
Force 3 Shooting Starts with John Abraham and Harshwardhan Rane
एसीपी यशवर्धन सिंह (John Abraham) वापस आ गए हैं! ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ फेम डायरेक्टर भाव धुलिया के डायरेक्शन में बन रही ‘फोर्स 3’ अपनी पहली शूटिंग शेड्यूल के साथ पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म पिछले दोनों पार्ट्स से कहीं ज्यादा बड़ी और इंटेंस होने का वादा कर रही है.
इस बार फिल्म की स्टार-कास्ट में दो बड़े नाम शामिल हुए हैं. एक है हर्षवर्धन राणे, जोकि लगातार दो हिट फिल्में देने के बाद अब एक ‘हार्डकोर एक्शन हीरो’ के रूप में जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. उनका किरदार अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन जॉन ने खुद उन्हें इंट्रोड्यूस करने को लेकर उत्साह जताया है.
#JohnAbraham is back as ACP Yashvardhan in #Force3! 📉✨ This time, he’s joined by #HarshvardhanRane and #TanyaManiktala for a high-octane action spectacle. 🏟️🎖️
Directed by #BhavDhulia with music by the powerhouse #RaviBasrur. 🎼⚡
Filming is already underway! 🎬🥊
Release… pic.twitter.com/rpWp7D4DOv
— Filmi FryDay (@FilmiFryDay) April 15, 2026
Also Read : Ahaan Panday-Aneet Padda फिर आये साथ, YRF के साथ इस बार Mohit Suri बनायेंगे इंटेंस लव स्टोरी
दूसरा नाम है तान्या मानिकतला का. ‘ए सूटेबल बॉय’ से पहचान बनाने वाली तान्या इस फिल्म में फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी. उन्होंने इस बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है.
इन सब के अलावा डायरेक्टर भाव धुलिया के लिए यह फिल्म खास है क्योंकि उन्होंने ‘फोर्स’ के पहले पार्ट में दिवंगत निशिकांत कामत को असिस्ट किया था. वे इसे अपनी ‘घर वापसी’ जैसा मान रहे हैं. वहीँ फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर (KGF फेम) तैयार कर रहे हैं, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि एक्शन के साथ-साथ फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी रोंगटे खड़े कर देने वाला हो.
Force 3 Release Date
फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है. ये फिल्म 19 मार्च 2027 में वर्ल्डवाइड थियेटरों में रिलीज की जाएगी.
Special Request:
दोस्तों, Force 3 में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.