Ahaan Panday-Aneet Padda Back Again: ‘सैयारा’ (Saiyaara) की जबरस्त सफलता के बाद, बॉलीवुड की नई और सबसे पसंदीदा जोड़ी, अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस का जादू बिखेरने के लिए तैयार है. डायरेक्टर मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स (YRF) ने इस ‘Gen Z’ जोड़ी के साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी है.
2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक देने के बाद, अहान, अनीत और मोहित सूरी की टीम एक इंटेन्स लव स्टोरी के लिए फिर से हाथ मिला चुकी है. यह फिल्म न केवल एक गहरी प्रेम कहानी होगी, बल्कि मोहित सूरी के सिग्नेचर स्टाइल में बेहतरीन म्यूजिक से भी सजी होगी.
Ahaan Panday-Aneet Padda Returns after blockbuster Success of Saiyaara
अपनी भावुक प्रेम कहानियों के लिए मशहूर मोहित सूरी ने इस रीयूनियन को ‘घर वापसी’ जैसा बताया है. उन्होंने एक बयान में कहा:
मेरे लिए प्यार की कहानियाँ हमेशा से ही ऐसी रही हैं जहाँ भावनाएँ बेकाबू और खुद को मिटा देने वाली हो जाती हैं. ‘सैयारा’ की टीम के साथ वापस आना बेहद ही खास है, शायद यह सितारों में पहले से लिखा था. इस बार मैं एक Newcomer जैसा महसूस कर रहा हूँ. इस कहानी को लेकर उत्साहित भी हूँ और नर्वस भी.
‘SAIYAARA’ TEAM REUNITES – THE OFFICIAL ANNOUNCEMENT IS HERE… The #Saiyaara team is back… Director #MohitSuri, producer #AkshayeWidhani, and lead stars #AhaanPanday and #AneetPadda join forces once again for a brand-new project – an intense romantic drama, enriched with… pic.twitter.com/AIXv69Osjr
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 15, 2026
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai First Look Out: अब जल्दी रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म, जानिए
ऑडियंस को पसंद है अहान और अनीत की जोड़ी
अहान पांडे और अनीत पड्डा, जिनके डेटिंग की अफवाहें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, अपनी पहली फिल्म के बाद से ही फैंस के चहेते बन गए हैं. YRF के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा कि वे इस ‘Gen Z’ जोड़ी के साथ कुछ और भी ज्यादा ईमानदार और यादगार लव स्त्रॉय पेश करने के लिए रोमांचित हैं.
मोहित सूरी का नया प्रोजेक्ट
यह एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी जिसे यशराज फिल्म्स (YRF) के अंडर बनाया जायेगा. इस फिल्म की शूटिंग इसी साल (2026) के अंत में शुरू होगी. इसके अलावा मेकर्स इसे 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.
Final Words
अहान पांडे जिस तरह से अपनी फिल्मों का चुनाव कर रहे हैं, वह काफी प्रभावशाली है. जहाँ उनकी दूसरी फिल्म अली अब्बास जफर के साथ एक ‘डार्क’ गैंगस्टर लव स्टोरी है, वहीं मोहित सूरी के साथ यह तीसरी फिल्म उन्हें फिर से उस ‘इमोशनल लवर बॉय’ स्पेस में ले जाएगी जिसने उन्हें पहचान दिलाई थी. अनीत पड्डा के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी होने वाली है. उम्मीद है इस फिल्म को भी ऑडियंस की तरफ से उतना ही प्यार मिलेगा.
Special Request:
दोस्तों, Ahaan Panday-Aneet Padda के इस प्रोजेक्ट के लिए आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.