Bhooth Bangla Movie Review in Hindi: प्रियदर्शन की शानदार कोशिश लेकिन फिर भी हो गई चूक

Bhooth Bangla Movie Review in Hindi: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की एवरग्रीन जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब वे साथ आते हैं, तो हंसी के ठहाके रुकने का नाम नहीं लेते. ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) एक ऐसी फिल्म है जो आपको प्रियदर्शन की पुरानी कल्ट फिल्मों – ‘हेरा फेरी’, ‘हंगामा’ और ‘हलचल’ – के दौर में वापस ले जाती है. यह फिल्म उन लोगों के लिए एक ट्रीट है जो प्रियदर्शन के सिग्नेचर स्टाइल की अफरा-तफरी (Chaos) को मिस कर रहे थे.

bhooth bangla teaser

Bhooth Bangla Movie Storyline in Hindi: भूत बंगला फिल्म की कहानी

कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन आचार्य यानि कि अक्षय कुमार की है, जो अपनी बहन मीरा यानि कि मिथिला पालकर की शादी के लिए भारत के कस्बे मंगलपुर में अपनी पुश्तैनी हवेली को चुन लेता है. हवेली का मैनेजर शांताराम यानि कि असरानी उसे चेतावनी देता है कि यहाँ ‘वधुसुर’ नामक एक राक्षस का साया है जो दुल्हनें छीन ले जाता है.

अर्जुन इन बातों को नहीं मानता और वेडिंग प्लानर जगदीश यानि कि परेश रावल के साथ शादी की तैयारियाँ शुरू कर देता है. लेकिन जल्द ही, हवेली में ऐसी घटनाएं शुरू होती हैं जिन्हें देखकर आपको डर भी लगेगा साथ में हंसी भी नहीं रुकेगी. लेकिन क्या अर्जुन की बहन की शादी सही सलामत हो पाती है या फिर नहीं? जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

Watch Bhooth Bangla Movie Full Trailer

Also Read : Force 3: जॉन अब्राहम के साथ भिड़ेंगे हर्षवर्धन राणे, जानिए कब होगी रिलीज?

Bhooth Bangla Movie Review in Hindi

भूत बंगला फिल्म के प्लस पॉइंट्स

अक्षय कुमार का कॉमिक टाइमिंग: अक्षय इस जॉनर के किंग हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी फिल्म के हर सीन में जान डाल देती है.

राजपाल यादव के साथ ‘तू-तू मैं-मैं’: फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट अक्षय और राजपाल यादव के बीच की नोकझोंक है. फर्स्ट हाफ में राजपाल यादव पूरी तरह से छाए हुए हैं और वास्तव में इन्ही की वजह से आपको बार-बार हंसी आती रहेगी.

प्रियदर्शन का सिग्नेचर स्टाइल: किरदारों का एक-दूसरे पर चिल्लाना, गलतफहमियां और फिजिकल कॉमेडी, प्रियदर्शन ने वही पुराना जादू फिर से बिखेरा है, जोकि साफ़ नजर आता है.

शानदार इंटरवल: फिल्म का फर्स्ट हाफ तो बेहतर है ही साथ में इसका इंटरवल पॉइंट भी पूरी तरह से बेहतरीन हैं और पूरी तरह से अनएक्सपेक्टेड है. इसी वजह से आप इंटरवल के बाद फिल्म का इंतजार करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Also Read : Ahaan Panday-Aneet Padda फिर आये साथ, YRF के साथ इस बार Mohit Suri बनायेंगे इंटेंस लव स्टोरी

भूत बंगला फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

कमजोर सेकंड हाफ: जहाँ फिल्म का फर्स्ट हाफ अच्छा है और आपको बोर नहीं होने देता वहीँ इसका सेकंड हाफ थोड़ा स्लो है और कमजोर नजर आता है. क्योंकि सेकंड हाफ में जब हॉरर हावी होता है, तो कॉमेडी गायब सी हो जाती है. इसी वजह से फिल्म थोड़ी कमजोर पड़ जाती है.

फ्लैशबैक और कमजोर क्लाइमेक्स: फिल्म की बैकस्टोरी आपको ‘भूल भुलैया’ की याद दिला सकती है और क्लाइमेक्स काफी लंबा खींचा गया है, जो बोरियत पैदा कर सकता है.

सितारों का गलत उपयोग: सेकंड हाफ में कई किरदार अचानक गायब हो जाते हैं. साथ ही वामिका गब्बी का ट्रैक कहानी में थोड़ा थोपा हुआ नजर आता है. फिल्म में तब्बू जैसी बड़ी अदाकारा हैं फिर भी उन्हें काफी कम स्क्रीन टाइम दिया गया है.

निष्कर्ष

‘भूत बंगला’ एक अच्छी मनोरंजक फिल्म जरूर है जो सितारों की एक्टिंग और प्रियदर्शन के मनोरंजन से भरपूर डायरेक्शन के चलते देखी जानी चाहिए. हालांकि सेकंड हाफ थोड़ा कमजोर है लेकिन अक्षय, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी आपको निराश नहीं करेगी. चूँकि फिल्म सोलो रिलीज हुई है और ‘धुरंधर 2’ की लहर अब थोड़ी शांत है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के पास कमाई का बेहतरीन मौका तो जरूर है.

Special Request:

दोस्तों, अगर आपने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) देख ली है तो बताइये आपको ये फिल्म कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment