Khalnayak Returns: मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के ‘असली खलनायक’ संजय दत्त ने वह घोषणा कर दी, जिसका फैंस दशकों से इंतजार कर रहे थे. 1993 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ अब अपने दूसरे चैप्टर के साथ वापसी कर रही है, जिसका टाइटल ‘खलनायक रिटर्न्स’ (Khalnayak Returns) फाइनल किया गया है.
Khalnayak Returns Announced
मुंबई के इवेंट में संजय दत्त के साथ शो-मैन सुभाष घई, जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे और एस्पेक्ट ग्लोबल की अक्षा कंबोज मौजूद रहीं. संजू बाबा ने पुष्टि की कि वे ‘खलनायक रिटर्न्स’ को अपने बैनर ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ के अंडर प्रोड्यूस करेंगे.
‘वास्तव 2’ और ‘मुन्ना भाई 3’ पर बड़ा अपडेट
इस इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने जब संजय दत्त से उनके बाकी किरदारों (रघु और मुन्ना भाई) के बारे में पूछा, तो संजू बाबा ने चौंकाने वाला खुलासा किया. संजय दत्त ने मुस्कुराते हुए कहा,
हम ‘वास्तव 2’ पर काम कर रहे हैं.
इस खबर ने रघु भाई के फैंस के बीच खलबली मचा दी है.
View this post on Instagram
इसके बाद जब उनसे मुन्ना भाई के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने गेंद राजकुमार हिरानी के पाले में डाल दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपील की,
राजू, प्लीज मुन्ना भाई फिर से बनाओ!
सुभाष घई ने सुनाया संजू का ‘नॉन-सीरियस’ किस्सा
‘खलनायक’ से जुड़ा किस्सा
इसी इवेंट के दौरान सुभाष घई ने बताया कि जब ‘खलनायक’ की खबर फैली, तो इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे बल्लू बलराम का रोल करना चाहते थे, लेकिन घई साहब के मन में सिर्फ संजू थे. इस पर संजय दत्त ने हंसते हुए सुभाष घई की बात काटी और कहा:
सुभाष जी, आपने मुझे कहानी कभी सुनाई ही नहीं थी. आपने बस इतना कहा था- ‘यह फिल्म तुझे करनी है!’ और मैंने हाँ कह दी थी.
Special Request
दोस्तों, Khalnayak Returns, Vaastav 2 और Munna Bhai 3 में से आपको कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.