Jana Nayagan Release Date Locked: थलपति विजय के फैंस के लिए वह घड़ी आ गई है जिसका उन्हें महीनों से इंतजार था. उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) अब अपनी सभी बाधाओं को पार करते हुए बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के लिए तैयार है.
Jana Nayagan Release Date Locked
सेंसर बोर्ड के साथ लंबी कानूनी लड़ाई और ऑनलाइन लीक के संकट के बावजूद, ‘जन नायकन’ अब 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. यह फिल्म न केवल विजय की आखिरी फिल्म है, बल्कि उनकी पोलिटिकल जर्नी के लिहाज से भी सबसे महत्वपूर्ण है.

ऑनलाइन लीक का हो सकता है नुकसान
फिल्म के कुछ दिन पहले ऑनलाइन लीक होने से बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि विजय की स्टार पावर और ‘आखिरी फिल्म’ का इमोशन इसे एक हिस्टोरिकल ओपनिंग दिला सकती है.
आपको बता दें पोंगल 2026 पर रिलीज रद्द होने से पहले फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग कर ली थी.
फिल्म की रिलीज तमिलनाडु इलेक्शन के नतीजों के ठीक बाद हो रही है. जिसकी वजह से विजय और उनकी पार्टी के प्रदर्शन का सीधा असर फिल्म के बिजनेस पर देखने को मिल सकता है.
View this post on Instagram
Khalnayak Returns के साथ Vaastav 2 भी शुरू, Munna Bhai 3 भी बनाना चाहते हैं Sanjay Dutt, जानिए
जन नायगन के बारे में
फिल्म में विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी (Ex-Cop) की भूमिका में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल मेन विलेन के रूप में विजय से टकराएंगे, जबकि पूजा हेगड़े फिल्म की लीड अभिनेत्री हैं. इन सब के अलावा फिल्म में ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नरेन जैसे कई दिग्गज कलाकार भी नजर आने वाले हैं.
फिल्म का डायरेक्शन एच. विनोथ ने किया है. फिल्म के बारे में बात करें तो इस फिल्म में एक गंभीर राजनीतिक संदेश के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन भी देखने को मिलने वाले हैं.
Special Request:
दोस्तों, Thalapathy Vijay की आखिर फिल्म Jana Nayagan से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.