Drishyam 3 Teaser Review in Hindi: मलयालम सिनेमा के सबसे पॉपुलर और चहेते किरदार जॉर्जकुट्टी की वापसी हो गई है! ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) का मोस्ट अवेटेड टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं.
जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बन रही ‘दृश्यम 3’ का टीज़र 1 मिनट 50 सेकंड का है, जो पिछले 2 पार्ट्स की यादें ताजा करते हुए शुरू होता है. लेकिन इस बार जॉर्जकुट्टी का आत्मविश्वास हिला हुआ सा नजर आ रहा है.
View this post on Instagram
Drishyam 3 Teaser Review in Hindi
टीज़र में जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) को चर्च में प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है. वह अपने अतीत को याद करते हुए कहता है कि उसने बिना परिवार के बड़ा होना सीखा, लेकिन जब उसके बनाए परिवार पर आंच आई, तो उसने उन्हें बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने में संकोच नहीं किया.
इतना ही नहीं इस बार जॉर्जकुट्टी पहले से कहीं ज्यादा डरा हुआ और चिंतित दिखाई दिया है. वह बार-बार पीछे मुड़कर देखता है, जैसे उसे लग रहा हो कि उसके पुराने राज अब उजागर होने वाले हैं.
टीज़र में मोहनलाल के साथ-साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा सरथ और सिद्दीकी की झलकियाँ भी देखने को मिलती हैं, जो अपने आइकोनिक किरदारों में वापसी कर रहे हैं.
Watch Drishyam 3 Full Teaser
Drishyam 3 Release Date
पहले यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स इसे 21 मई 2026 को सुपरस्टार मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज कर रहे हैं.
मोहनलाल की आने वाली फ़िल्में
‘दृश्यम 3’ तो सिर्फ एक शुरुआत है, लल्लेटन (Lalettan) इस साल बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं:
पैट्रियट (Patriot): 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली इस स्पाई थ्रिलर में मोहनलाल और ममूटी एक साथ नजर आएंगे. महेश नारायणन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फहाद फासिल और नयनतारा जैसे कई दिग्गज सितारे भी शामिल हैं.
अतिमनोहरम (Athimanoharam): तरुण मूर्ति द्वारा निर्देशित इस पुलिस एक्शन-कॉमेडी में मोहनलाल के साथ मीरा जैस्मिन मुख्य भूमिका में नजर आएँगी.
Priyadarshan’s 100th Film: मोहनलाल अपने पुराने दोस्त प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे.
कैमियो रोल्स: मोहनलाल जल्द ही ‘जेलर 2’, ‘खलीफा’, ‘कथिनार’ और ‘थुडक्कम’ जैसी बड़ी फिल्मों में स्पेशल कैमियो करते भी नजर आएंगे.
Special Request:
दोस्तों, Drishyam 3 Teaser आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.