Toxic Update: क्यों टली टॉक्सिक की रिलीज? क्या Ramayana के रावण का अपनी ही फिल्म से होगा मुकाबला? या SRK की King से होगी भिंडत? जानिए

Toxic Update: यश (Yash) के फैंस के लिए एक बार फिर निराश करने वाली खबर सामने आई है. सुपरस्टार की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) की रिलीज को एक बार फिर टाल दिया गया है. शुरुआती दौर में इस फिल्म की रिलीज की तारीक अप्रैल 2025 फाइनल की गई थी. लेकिन बाद में इसे मार्च 2026 कर दिया गया. इसके बाद इसे बढ़ाकर 4 जून, 2026 किया गया था, लेकिन अब मेकर्स ने ऑफिसियल तौर पर पुष्टि कर दी है कि फिल्म जून में भी रिलीज नहीं हो पायेगी.

Toxic Release Date Update

रिलीज टलने की मुख्य वजह

फिल्म के हीरो और प्रोड्यूसर यश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट साझा करते हुए इस देरी की जानकारी दी. यश के अनुसार, फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सिनेमाकॉन (CinemaCon) में फिल्म को मिले शानदार अंतरराष्ट्रीय रिस्पॉन्स के बाद टीम इसे एक बड़े वैश्विक स्तर पर रिलीज करना चाहती है.

मेकर्स फिलहाल ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और अंतरराष्ट्रीय साझीदारों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, ताकि ‘टॉक्सिक’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ और बड़े पैमाने पर दस्तक दे सके.

yash toxic plot leaked

3 Idiots Sequel: ओरिजिनल कास्ट के साथ आमिर खान हैं तैयार, बोले – कहानी सुन ली है और ये जबरदस्त है

रिलीज डेट बदलने से क्या होगा

हालांकि नई रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज है कि अब यह फिल्म साल के अंत तक खिंच सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यश की ‘टॉक्सिक’ का सामना बॉलीवुड के दो सबसे बड़े दिग्गजों से हो सकता है:

शाहरुख खान की ‘किंग’ (King): शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ इस एक्शन थ्रिलर में नजर आने वाले हैं. चर्चा है कि यह फिल्म भी 2026 के अंत तक रिलीज के लिए तैयार हो सकती है.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ (Ramayan): नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि यश खुद इस फिल्म का हिस्सा हैं और इसमें ‘रावण’ की भूमिका निभा रहे हैं.

Toxic First Look

Jana Nayagan Release Date Locked: विजय के फैंस के लिए खुशखबरी, जन नायगन की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

क्यों खास है ‘टॉक्सिक’?

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही ‘टॉक्सिक’ एक डार्क, साइकोलॉजिकल गैंगस्टर ड्रामा है. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी जबरदस्त है. फिल्म में यश ड्यूल रोल में हैं और इनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

निष्कर्ष

अगर ‘टॉक्सिक‘ की भिड़ंत रणबीर कपूर की ‘रामायण‘ या शाहरुख खान की ‘किंग‘ से होती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सबसे बड़ा क्लैश साबित हो सकता है. यश के फैंस को अब ऑफिसियल तौर पर नई तारीख का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन यह तो साफ है कि यश अपनी इस फिल्म के जरिए वैश्विक सिनेमा पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ने की तैयारी में जरूर हैं.

Special Request:

दोस्तों, यश की फिल्म टॉक्सिक से आपको कितनी उम्मीदें हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment