3 Idiots 2 Update: यह खबर वाकई में इंटरनेट पर तहलका मचा देगी. आमिर खान द्वारा हाल ही में दिए गए अपडेट के बाद, अब ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है.
3 Idiots 2 Big Update
‘3 इडियट्स 2’ में विक्की कौशल की एंट्री?
हाल ही में 3 इडियट्स के सीक्वल से जुड़ी पिंकविला की एक रिपोर्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है. रेंचो, राजू और फरहान की आइकोनिक तिकड़ी के साथ अब एक नया चेहरा जुड़ने की खबरें तेज हैं.
View this post on Instagram
3 Idiots Movie Interesting Facts In Hindi: बॉलीवुड फिल्म 3 इडियट्स से जुड़ी 12 अनसुनी और रोचक बातें
विक्की बने राजकुमार हिरानी की पहली पसंद
रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी इस सीक्वल के लिए एक ऐसे एक्टर की तलाश में थे जो इस अनुभवी तिकड़ी के साथ अपनी स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन अभिनय से तालमेल बिठा सके. विक्की कौशल इस भूमिका के लिए ‘फ्रंट-रनर’ बनकर उभरे हैं.
अगर विक्की इस प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो वह फिल्म में ‘चौथे इडियट’ के रूप में एक नया और फ्रेश डायमेंशन जोड़ेंगे. ऐसा भी हो सकता है कि फिल्म का टाइटल भी बदला जाए या फिर इसमें कुछ और जोड़ा जाए.

राजू के बेहद करीब हैं विक्की
विक्की कौशल पहले भी राजकुमार हिरानी के साथ ‘संजू’ (2018) और ‘डंकी’ (2023) में काम कर चुके हैं. हिरानी उनके अभिनय कौशल और अनुशासन के कायल रहे हैं, यही वजह है कि उन्हें इस महत्वपूर्ण रोल के लिए चुना जा रहा है.
3 Idiots Movie Remake: Interesting Facts about 3 Idiots Movie & It’s All Remake
कैसा होगा विक्की का किरदार?
अभी ऑफिसियल तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्की का किरदार कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट ला सकता है और ये चौथे इडियट के रूप में दर्शकों पर छाप छोड़ सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह रेंचो का कोई पुराना दोस्त हो सकता है या फिर वह अगली पीढ़ी का कोई ऐसा ‘इडियट’ होगा जो इन तीनों की जिंदगी में फिर से कोई हलचल पैदा करेगा?
आमिर, माधवन और शरमन की रजामंदी
खबर यह भी है कि आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी भी विक्की के नाम को लेकर काफी उत्साहित हैं. आमिर पहले ही कह चुके हैं कि सीक्वल की कहानी “बेहतरीन और असामान्य” है, और विक्की जैसे वर्सटाइल अभिनेता का जुड़ना फिल्म की वैल्यू को और बढ़ा देगा.
Special Request:
दोस्तों, 3 Idiots 2 में Vicky Kaushal के चुनाव को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.