Chand Mera Dil Movie Review in Hindi: जबरदस्त है अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री लेकिन यहाँ हुई चूक

Chand Mera Dil Movie Review in Hindi: धर्मा प्रोडक्शंस की मोस्ट-अवेटेड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘चाँद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) बीते शुक्रवार यानि कि 22 मई 2026 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘ए दिल है मुश्किल’ और ‘कल हो ना हो’ जैसी आइकोनिक प्रेम कहानियों के बाद, क्या अनन्या पांडे और लक्ष्य की यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही?

Watch Chand Mera Dil Movie Full Hindi Trailer

Chand Mera Dil Movie Storyline in Hindi: चाँद मेरा दिल फिल्म की कहानी

कहानी आरव यानि लक्ष्य से शुरू होती है, जो हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेता है. वहाँ उसकी मुलाकात चांदनी (चाँद) यानि कि अनन्या पांडे से होती है. दोनों के बीच पहली नजर का प्यार होता है और कॉलेज कैंपस में उनकी खूबसूरत लव स्टोरी आगे बढ़ती है. लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं है. जिंदगी की रफ्तार और दोनों के परिवारों का दखल उनके बीच गलतफहमियां पैदा कर देता है.

इसी कशमकश में आरव से एक ऐसी बड़ी गलती हो जाती है, जो उनके प्यार की बुनियाद को हिलाकर रख देती है. क्या ये दोनों फिर कभी एक हो पाएंगे या नहीं? जानने के लिए आपको ये पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

Dragon Glimpse Review in Hindi: सिर्फ 20 सेकंड में ही NTR ने लगा दी आग, Prashanth Neel ने दिखाया अब तक का सबसे खौफनाक और डार्क वर्ल्ड

Chand Mera Dil Movie Review in Hindi

चाँद मेरा दिल फिल्म के प्लस पॉइंट्स

शानदार परफॉरमेंस: लक्ष्य ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है. उनकी डायलॉग डिलीवरी तो बेहतरीन है ही, लेकिन जिन सीन्स में वे खामोश रहते हैं, वहाँ उनकी आँखें और चेहरे के एक्सप्रेशन्स आरव के दर्द को पूरी शिद्दत से बयां करते हैं. वहीं, अनन्या पांडे ने साबित कर दिया है कि उन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म में उनका करैक्टर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है.

डायरेक्शन: विवेक सोनी ने अपनी पिछली फिल्म ‘आप जैसा कोई’ [2025] की तरह इस फिल्म में भी अपने विजुअल विजन से प्रभावित किया है. कॉलेज में दोनों का एक जैसी ड्रेस पहनकर चलने वाला शॉट बेहद रोचक है. इंटरवल और सेकंड हाफ में दोनों परिवारों की मुलाकात वाला सीन फिल्म के सबसे मजबूत हिस्से हैं.

हैदराबाद की खूबसूरती: सिनेमैटोग्राफर देबोजीत राय ने हैदराबाद के लोकेशंस को बड़े पर्दे पर बेहद खूबसूरत और ताज़ा अंदाज में पेश किया है.

सचिन-जिगर का शानदार संगीत: फिल्म के गाने सिर्फ सुनने में ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर भी कहानी को आगे बढ़ाते हैं. फिल्म के टाइटल सॉंग के अलावा ‘खासियत’, ‘ऐतबार’ और ‘प्रिया माधुरी’ (जिसकी कोरियोग्राफी लाजवाब है) फिल्म की आत्मा हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

Peddi Movie Plot: ट्रोलिंग के बीच राम चरण ने फिल्म की कहानी को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

चाँद मेरा दिल फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

कमजोर फैमिली ट्रैक: दोनों के माता-पिता का किरदार निभाने वाले अनुभवी कलाकार (मनीष चौधरी, इरावती हर्षे और चारू शंकर) राइटर की कमजोरी की वजह से अपनी छाप नहीं छोड़ पाते. फर्स्ट हाफ में जब आरव के माता-पिता को सच पता चलता है, वह सीन बहुत अचानक खत्म हो जाता है. इसी वजह से ऑडियंस पर इसका प्रभाव भी नहीं पड़ता.

धीमी रफ्तार: कुछ सीन, जैसे कोचिंग के छात्र के साथ आरव का टकराव, थोड़े जबरदस्ती ठूसे हुए लगते हैं जो फिल्म की रफ्तार को धीमा करते हैं. फिल्म का एंड बहुत प्यारा जरूर है, लेकिन काफी हद तक प्रेडिक्टेबल है.

निष्कर्ष

‘चाँद मेरा दिल’ आज के दौर के कपल्स की उलझनों और उनके रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव को बेहद संजीदगी और स्टाइल के साथ बयां करती है. अगर आप प्योर बॉलीवुड रोमांस और बेहतरीन म्यूजिक के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है.

इन सब के अलावा फिल्म के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अगले दो हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में मजबूत ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के दम पर यह फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको भी लगता है कि आज के दौर में करियर और प्रैक्टिकल लाइफ के चक्कर में लव स्टोरीज ज्यादा पेचीदा हो गई हैं? आरव और चाँद की इस अधूरी दास्तान को देखने के लिए आप इस वीकेंड थिएटर्स जा रहे हैं या नहीं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment