Alpha Big Update: यशराज फिल्म्स (YRF) के ‘स्पाइ यूनिवर्स’ को लेकर फिल्म गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने हर सिनेमा लवर के होश उड़ा दिए हैं. अगर आप सोच रहे थे कि ‘अल्फा’ (Alpha) में आलिया भट्ट और शर्वरी केवल बंदूकें थामकर देश के लिए खुफिया मिशन को अंजाम देती नजर आएंगी, तो आप बिल्कुल गलत हैं.
आदित्य चोपड़ा इस बार एक ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेलने जा रहे हैं जो इस यूनिवर्स का पूरा भूगोल बदल कर रख देगा. बॉलीवुड हंगामा की इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में आपको सब पता चल जायेगा.
रिलीज डेट: 10 जुलाई 2026
स्टार-कास्ट: आलिया भट्ट, शर्वरी, बॉबी देओल (विलेन), अनिल कपूर
डायरेक्टर: शिव रवैल (द रेलवे मेन फेम)
Alpha Big Update
पिछले कुछ समय से दर्शकों के बीच यह चर्चा तेज थी कि YRF स्पाइ यूनिवर्स में हर बार एक नए जासूस (Spy) की एंट्री लेकर आना थोड़ा पुराना पैटर्न हो गया है. लोग कुछ नया और अलग देखना चाहते थे. ऐसा लगता है कि आदित्य चोपड़ा ने फैंस के दिल की बात सुन ली है.
View this post on Instagram
System Movie Review in Hindi: पसंद आएगी सोनाक्षी और ज्योतिका की कोर्टरूम ड्रामा ‘सिस्टम’
एजेंट नहीं, एक ‘एंटी-हीरो’ की ओरिजिन स्टोरी!
ट्रेड सोर्सेज के अनुसार, ‘अल्फा’ पारंपरिक स्पाई फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी.
बचपन की ट्रेनिंग: फिल्म में आलिया भट्ट एक ऐसे किरदार की ओरिजिन स्टोरी जीने जा रही हैं, जिसे बचपन से ही सिर्फ एक काम के लिए तैयार किया गया है. एक बेरहम और अचूक हत्यारा (Assassin) बनने के लिए.
ग्रे शेड: यह पहली बार होगा जब YRF अपने किसी लीड कैरेक्टर को पूरी तरह से देशभक्त एजेंट के बजाय एक ‘एंटी-हीरो’ या ‘ग्रे’ टोन में पेश किया जायेगा.
शॉक वैल्यू: सोर्स का कहना है कि यह पारंपरिक तरीके से हीरो बनाने की सोच नहीं है. एक फीमेल एक्शन ओरिएंटेड किरदार को इतना क्रूर और डार्क दिखाना बॉलीवुड के लिहाज से एक बहुत ही बहादुरी का काम है.
क्यों जरूरी था यह बदलाव?
अब तक 3,269 करोड़ रूपये का बिजनेस कर चुके YRF स्पाइ यूनिवर्स (टाइगर, पठान, वॉर) के लिए यह क्रिएटिव बदलाव बेहद जरूरी माना जा रहा था. आलिया का यह रूप दर्शकों को एक बड़ा ‘शॉक वैल्यू’ देगा, जो थिएटर्स में भीड़ खींचने के लिए काफी है.
शानदार टीम और विलेन ‘लॉर्ड बॉबी’
ग्लोबल हिट वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ बनाने वाले डायरेक्टर शिव रवैल इस फिल्म की कमान संभाल रहे हैं, जिससे यह साफ है कि फिल्म का ट्रीटमेंट बेहद रियलिस्टिक और इंटरनेशनल लेवल का होगा. साथ ही, बॉबी देओल मेन विलेन के रूप में आलिया और शर्वरी से लोहा लेते दिखेंगे, जबकि अनिल कपूर भी एक बेहद ही महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाले हैं.
Special Request
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि आलिया भट्ट का एक ‘बेरहम कातिल’ (Assassin) बनना YRF स्पाइ यूनिवर्स को एक नया और खतरनाक मोड़ देगा? ‘पठान’ और ‘टाइगर’ के सामने आलिया का यह डार्क अवतार कितना भारी पड़ेगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.