Kalki 2 Big Update: कल्कि 2 की शूटिंग को लेकर आया तगड़ा अपडेट, जानें कब होगी रिलीज?

Kalki 2 Latest Update: साल 2027 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक ‘कल्कि 2’ (Kalki 2898 AD – Part 2) को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है, जो फिल्म फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है.

Kalki 2 Shooting Update

डायरेक्टर नाग अश्विन ने कहा है कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. उन्होंने बताया कि टीम जुलाई महीने से एक नॉन-स्टॉप वाला शूटिंग शेड्यूल शुरू करने जा रही है, ताकि फिल्म को समय पर पूरा किया जा सके.

शूटिंग का लक्ष्य: टीम का लक्ष्य अगले साल (2027) के अप्रैल तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेना है, जिसके बाद पूरी मेहनत ‘एक्सटेंसिव पोस्ट-प्रोडक्शन’ और ‘वीएफएक्स’ (VFX) पर लगाई जाएगी.

Kalki 2 Release Date

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया है. मेकर्स एक बड़े स्तर के विजुअल स्पेक्टेकल पर काम कर रहे हैं, इसलिए वे तकनीकी पहलुओं में कोई भी समझौता नहीं करना चाहते हैं.

Lahore 1947 अब हुई Batwara, इस दिन आएगा स्पेशल प्रोमो, सनी के साथ बेटे करण भी आयेंगे नजर

कास्टिंग में बड़ा बदलाव

फिल्म के सीक्वल को लेकर सबसे बड़ी चर्चा कास्टिंग में हुए बदलाव को लेकर है. जैसा कि पहले से ही चर्चाओं का बाजार गर्म था, अब यह स्पष्ट हो गया है कि साई पल्लवी को ‘कल्कि 2’ में दीपिका पादुकोण की जगह लेने के लिए फाइनल कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और मेकर्स के बीच फीस और शूटिंग शेड्यूल को लेकर कुछ मतभेद थे जिसकी वजह से दीपिका इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. सई पल्लवी फिल्म में अब ‘सुमति’ (SUM-80) के किरदार को आगे लेकर जाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

सीक्वल में क्या खास होगा?

सुप्रीम यास्किन का दबदबा: दूसरे पार्ट में ‘सुप्रीम यास्किन’ यानि कि कमल हासन का किरदार कहानी के केंद्र में होगा.

नई कहानी: सीक्वल पहले पार्ट में स्थापित की गई पौराणिक कथाओं और भावनाओं को और गहराई से टटोलेगा. इसमें कई नए ट्विस्ट और दिलचस्प पात्रों को भी शामिल किये जाने की उम्मीद है. ‘कल्कि 2’ को भारतीय सिनेमा का एक और ‘विजुअल वंडर’ बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फैंश अब दिसंबर 2027 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Special Request:

दोस्तों, दीपिका पादुकोण की जगह सई पल्लवी को ‘सुमति’ के किरदार में देखना कितना रोमांचक होगा? क्या आप ‘कल्कि 2’ के लिए 2027 तक का इंतजार करने को तैयार हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment