Lahore 1947 अब हुई Batwara, इस दिन आएगा स्पेशल प्रोमो, सनी के साथ बेटे करण भी आयेंगे नजर

Lahore 1947 became Batwara 1947: सनी देओल और राजकुमार संतोषी की इस साल की मस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ अब ऑफिसियल तौर से ‘बंटवारा’ (Batwara) के नाम से जानी जाएगी. इंडिपेंडेंस डे वाले सप्ताह में रिलीज हो रही इस पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है. फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और इसी खास बॉन्ड को भुनाने के लिए मेकर्स ने एक बड़ा प्लान बनाया है.

फादर्स डे पर होगा स्पेशल सरप्राइज

फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 2 ही महीने बचे हैं, और मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टीजर ऑफिसियल तौर पर 15 जून को लॉन्च किया जा सकता है.

खबर है कि मेकर्स सनी देओल और उनके बेटे करण देओल के बीच के दिलचस्प डायनेमिक्स को दिखाने के लिए एक अलग प्रोमो तैयार कर रहे हैं. 21 जून को ‘फादर्स डे’ है, और टीम का मानना है कि बाप-बेटे की इस जोड़ी को पहली बार पर्दे पर साथ दिखाने के लिए यह सबसे सही दिन होगा.

Lahore 1947 became Batwara 1947

Dostana 2 पर फिर मंडराया संकट, अद्वैत चंदन ने छोड़ा धर्मा प्रोडक्शंस, अब क्या होगा?

‘लाहौर 1947’ से ‘बंटवारा’ तक का सफर

फिल्म का नाम बदलने के पीछे की वजह बताते हुए सूत्रों ने कहा कि ‘लाहौर 1947’ फिल्म के टॉपिक के लिए शुरुआत में सही लग रहा था, लेकिन अब मेकर्स को लगा कि ‘बंटवारा’ (Batwara) टाइटल कहानी के साथ ज्यादा गहराई से जुड़ता है. बताया गया है कि यह फिल्म पॉपुलर नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या’ पर आधारित है, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान लखनऊ से लाहौर गए एक मुस्लिम परिवार और अपनी हवेली न छोड़ने वाली एक हिंदू बुजुर्ग महिला के बीच के अनोखे रिश्तों की कहानी को दिखाएगी.

क्यों खास है यह फिल्म?

दिग्गज टीम: यह फिल्म सनी देओल और राजकुमार संतोषी के ऐतिहासिक रीयूनियन को दर्शाती है. इसके अलावा, इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और बताया जा रहा है कि वे खुद भी इस फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल करते नजर आएंगे. सनी देओल और करण देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल जैसे और भी कई सितारे नजर आएंगे.

बॉक्स ऑफिस उम्मीदें: ‘बॉर्डर 2’ की भारी सफलता के बाद सनी देओल का ट्रैक रिकॉर्ड फिर से बुलंदी पर है, और इस दमदार टीम (राजकुमार संतोषी + आमिर खान + सनी देओल) के साथ ट्रेड जानकारों को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड्स कायम कर सकती है.

Special Request:

दोस्तों, सनी देओल और करण देओल को पहली बार एक साथ पर्दे पर देखने के लिए आप कितने उत्साहित हैं? क्या ‘बंटवारा’ फिल्म का नया शीर्षक आपको ओरिजिनल नाम से ज्यादा दमदार लगता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment