Kala Hiran Film Controversy: लीड एक्टर Sonu Mishra ने छोड़ी फिल्म, सलमान खान को नेगेटिव दिखाना चाहते थे मेकर्स

Kala Hiran Film Controversy: अमित जानी की फिल्म ‘काला हिरण’ (Kala Hiran) अपनी पहली पोस्टर रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है. यह फिल्म ऑफिसियल तौर पर सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले पर आधारित है. अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म के लीड एक्टर के रूप में चुने गए सोनू मिश्रा (Sonu Mishra) ने इस विवादित प्रोजेक्ट से अपना हाथ पीछे खींच लिया है.

Kala Hiran Film Controversy

क्यों छोड़ा सोनू मिश्रा ने यह प्रोजेक्ट?

सोनू मिश्रा ने ‘बॉलीवुड क्रेजीज’ यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया. सोनू, जिन्होंने पिछले साल ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ काम किया था, उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की असल मंशा शूटिंग के दौरान समझ में आई. सोनू ने कहा-

मैं ‘काला हिरण’ को लेकर बहुत उत्साहित था, लेकिन जब फिल्म का नैरेटिव समझ में आने लगा, तो मुझे लगा कि मैं ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता. फिल्म का मकसद सुपरस्टार सलमान खान को नेगेटिव तरीके से दिखाना है. मैं एक पेशेवर कलाकार हूं और मैं सलमान खान के खिलाफ न तो काम कर सकता हूं और न ही मीडिया में उनके बारे में कुछ गलत बोल सकता हूं.

Mohsin Akhtar ने रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं Urmila Matondkar के एक्स-हसबैंड की नई दुल्हन ‘Nidhaa Bhatt’?

कॉन्ट्रैक्ट में थी सलमान के खिलाफ बोलने की शर्त

सोनू मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने महज 2 दिन की शूटिंग की थी और अभी तक एग्रीमेंट साइन नहीं किया था. उन्होंने आगे कहा-

जब मैंने उनसे स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा, तो मुझे कॉन्ट्रैक्ट दिखाया गया. उसमें यह शर्त थी कि मुझे फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया में सलमान खान के खिलाफ बयान देने होंगे. यह मेरी नैतिकता के खिलाफ है, इसलिए मैंने तुरंत इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया.

अमित जानी के दावों पर क्या बोले सोनू?

फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें फिल्म बनाने के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है और उन्होंने सलमान खान की कानूनी टीम द्वारा भेजा गया नोटिस सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू ने कहा-

ये सब केवल पब्लिसिटी स्टंट है. कानूनी नोटिस को फाड़ना केवल सुर्खियां बटोरने का एक जरिया है. इससे सिर्फ मेकर्स को पॉपुलैरिटी मिल रही है, सच्चाई इससे कोसों दूर है.

बता दें कि सलमान खान की कानूनी टीम ने पहले ही फिल्म के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजकर फिल्म की रिलीज और प्रमोशन सामग्री को हटाने के लिए कहा है, क्योंकि यह उनके ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ का उल्लंघन है.

Special Request:

दोस्तों, सोनू मिश्रा द्वारा फिल्म छोड़ने के फैसले को आप कैसे देखते हैं? क्या आपको लगता है कि किसी सुपरस्टार की जिंदगी पर आधारित फिल्म में उन्हें नेगेटिव दिखाना सही है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment