Toxic Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है. इसी बीच मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा कर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
Toxic Release Date Update
फिल्म की ऑफिसियल टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “Got plans for tomorrow?” इस पोस्ट के बाद यह अटकलें तेज हो गई हैं कि मेकर्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट या किसी बड़े अपडेट का ऐलान कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी रिलीज की तैयारी चल रही है, जिसके चलते इसकी रिलीज में और देरी हो सकती है. फिलहाल दर्शकों को ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.
Cocktail 2 में Pulkit Samrat का सरप्राइज कैमियो बना ऑडियंस के लिए खास तोहफा
टॉक्सिक के बारे में
टॉक्सिक एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने तैयार किया है, जबकि इंटरनेशनल एक्शन डायरेक्टर जे.जे. पेरी ने कई दमदार एक्शन सीक्वेंस को डिजाइन किया है.
Got plans for tomorrow?
⌛
— TOXIC (@Toxic_themovie) June 20, 2026
यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी भाषाओं में एक साथ शूट की गई है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु के साथ-साथ मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
यश की आने वाली फ़िल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो यश दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली फिल्म रामायण में रावण के किरदार में भी दिखाई देंगे, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं.
Special Request:
दोस्तों, क्या आपको लगता है कि यश की ‘Toxic’ 2026 की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म साबित होगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.