Avengers: Doomsday Trailer Breakdown in Hindi: ट्रेलर में छिपे हैं कई बड़े राज़, क्या Steve Rogers सच में लौट आया?

Avengers: Doomsday Trailer Breakdown in Hindi: मार्वल की तरफ से आख़िरकार Avengers: Doomsday का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस की थ्योरीज़ की बाढ़ आ गई है. ट्रेलर भले ही कुछ मिनट का हो, लेकिन इसमें ऐसे कई छोटे-छोटे डिटेल्स और हिंट छिपे हैं जो आने वाली कहानी की दिशा और MCU का भविष्य तय कर सकते हैं.

अगर आपने भी ट्रेलर देखा है और सोच रहे हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या है खास? तो आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

Avengers: Doomsday Trailer Breakdown in Hindi

1. Doctor Doom की एंट्री ने बदला खेल

ट्रेलर की शुरुआत ही खतरनाक है और सबसे बड़ा आकर्षण है Doctor Doom, जिसकी मौजूदगी साफ संकेत देती है कि इस बार Avengers का सामना किसी साधारण विलेन से नहीं होने वाला. MCU में अब तक Thanos सबसे बड़ा विलेन माना जाता था, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद ऐसा कह सकते हैं कि Doctor Doom सब पर भारी पड़ने वाला है.

Robert Downey Jr Fees for Doomsday

2. बदली सी लगी Avengers की टीम

ट्रेलर में पुराने और नए सुपरहीरोज़ की झलक मिलती है, लेकिन थोड़ा सा अफ़सोस यह लगता है कि ये टीम पूरी तरह कम्पलीट नजर नहीं आ रही है. हालाँकि थोर सभी को एकजुट करने में लगा हुआ है. कुछ किरदार अलग-अलग मिशन पर दिखाई दिए हैं, इससे लगता है कि फिल्म में इन्हें इकठ्ठा होते दिखाया जयेगा.

The Odyssey Ending Explained in Hindi: आखिर Odysseus ने क्यों छोड़ा सिंहासन? जानिए आखिर में क्या हुआ!

3. मल्टीवर्स की दुनिया

कई सीन्स में अलग-अलग दुनिया देखने को मिलती है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में Multiverse की कहानी एक बार फिर दोहराई जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो हमें अलग-अलग यूनिवर्स के सुपरहीरोज़ एक साथ देखने को मिल सकते हैं.

4. Avengers के साथ X-Men और Fantastic Four भी आये नजर

इस ट्रेलर की सबसे खास बात इसका विशाल सुपरहीरो लाइनअप है, जिसमे कई बड़े सुपर हीरो नजर आने वाले हैं. इस बार टीम में सिर्फ एवेंजर्स ही नहीं बल्कि X-Men और Fantastic Four की भी दमदार एंट्री होगी. Marvel इस बार अलग-अलग यूनिवर्स को जोड़कर अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Robert Downey Jr. (@robertdowneyjr)

5. होगी पहले से ज्यादा तबाही?

ट्रेलर में साफ़ देखा जा सकता है कि कई शहर बर्बाद होते नजर आ रहे हैं. कुछ जगहों पर आसमान फटता हुआ नज़र आता है जबकि कई रहस्यमयी एनर्जी वेव्स पूरी दुनिया को ख़त्म कर रही हैं. इससे हिंट मिलता है कि इस बार तबाही पहले से कहीं ज्यादा होगी.

6. क्या हो रही है Secret Wars की तैयारी?

Marvel पिछले कई सालों से Multiverse पर आधारित कहने बना रहा है. Avengers: Doomsday का ट्रेलर दखने के बाद ऐसे कई हिंट दीखते हैं जिससे लग रहा है कि Avengers: Secret Wars की नींव रखी जा रही है. अगर ये सही साबित हुआ तो आने वाले समय में MCU का सबसे बड़ा क्रॉसओवर देखने को मिल सकता है.

7. इमोशनल भी करेगी फिल्म

Marvel की पिछली फिमों में हमें कई इमोशन मोमेंट देखते हैं. कुछ ऐसा ही एवेंजर्स: डूम्सडे में भी देखने को मिलेगा. ट्रेलर में छोटे-छोटे ऐसे कई सीन्स नजर आये हैं जो बताते हैं कि इस बार कई किरदारों को मुश्किल फैसले लेने पड़ सकते हैं.

8. Captain America की वापसी असली है या नहीं?

Marvel फैंस सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर भी अलग-अलग थ्योरी दे रहे हैं. एक थ्योरी के मुताबिक ट्रेलर में दिखाया गया Steve Rogers असली Captain America नहीं बल्कि Hydra Cap हो सकता है. ये सब उसके लुक की वजह से कहा जा रहा है. क्योंकि ट्रेलर में Steve के लंबे बाल दिखाई देते हैं, जबकि MCU में उनका यह लुक पहले कभी नहीं देखा गया. जबकि ट्रेलर में Steve को Mjolnir उठाते हुए भी दिखाया है, इसलिए अभी इसके बारे में कुछ कहना गलत है.

अगर कॉमिक्स की बात करें तो Hydra Cap को एक ऐसे Captain America के रूप में दिखाया गया था जो Hydra के लिए काम करता है. इसी वजह से फैंस ने थ्योरी बनाई है कि Doctor Doom और Hydra मिलकर Multiverse में बड़ा खेल खेलने वाले हैं. हालांकि इसके बारे में अभी ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

दीजिये अपनी राय!

आपके हिसाब से ट्रेलर में दिखा Steve Rogers असली Captain America था या फिर ये कोई Hydra की चाल है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment