The Odyssey Ending Explained in Hindi: आखिर Odysseus ने क्यों छोड़ा सिंहासन? जानिए आखिर में क्या हुआ!

The Odyssey Ending Explained in Hindi: Christopher Nolan की The Odyssey सिनेमाघरों में चल रही है और दर्शकों को पसंद आ रही है. जिन लोगों ने फिल्म देख ली है उनके मन में इसकी एंडिंग को लेकर कई विचार आ रहे होंगे. क्योंकि फिल्म का आखिरी हिस्सा कई सवाल छोड़ जाता है. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि जब Odysseus अपने राज्य और परिवार के पास आ जाता है तो आखिर वह खुद ही सिंहासन छोड़कर क्यों चला जाता है? सावधान, इसमें Spoilers भी हैं.

The Odyssey Ending Explained in Hindi

Trojan War जीतने के बाद Odysseus अपने घर लौटना तो चाहता है, लेकिन भगवान Poseidon के श्राप के चलते वह करीब 20 साल तक भटकता रहता है. इस दौरान उसकी पत्नी Penelope अकेले ही पूरे राज्य को खुद संभालती है, जबकि उनके बेटे Telemachus को उम्मीद है कि एक दिन उसके पिता जरूर लौटेंगे. ऐसे माहौल में जब Odysseus आखिरकार Ithaca पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि महल पर कई ऐसे लालची लोग हिं जो कब्जा जमाए बैठे हुए हैं और Penelope पर दोबारा शादी करने का दबाव बना रहे हैं.

The Odyssey Movie Review in Hindi

Odysseus ने छुपाई अपनी पहचान

घर लौटने के बाद भी Odysseus तुरंत खुद को सबके सामने नहीं लाता है. वह एक गरीब भिखारी का भेष बनाकर पूरे हालात को समझता है ताकि उसे पता लग सके कि कौन उसके परिवार के साथ है और कौन खिलाफ?

धनुष वाली चुनौती

Penelope जानती थी कि Odysseus का धनुष कोई भी साधारण इंसान नहीं चला सकता. इसलिए वह सभी के सामने शर्त रखती है कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर 12 कुल्हाड़ियों के बीच में से तीर निकाल देगा, वही उसका पति बन सकता है. लेकिन अफ़सोस कोई भी ये काम नहीं कर पाता. तभी भिखारी बने Odysseus आगे आता है और आसानी से यह कारनामा कर देता है.

इसके तुरंत बाद ही सभी को पता चल जाता है कि वही Odysseus है.

The Odyssey Movie Review in Hindi: Christopher Nolan के साथ Matt Damon की दमदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल

आखिर में क्या होता है?

जब Odysseus की पहचान सबके सामने आ जाती है तो वो और उसका बेटा Telemachus, दोनों मिलकर सभी दुश्मनों से लड़ते हैं. महल में जबरदस्त लड़ाई होती है और आखिरकार Antinous के साथ-साथ सभी दुश्मन मारे जाते हैं. लेकिन Odysseus गंभीर रूप से घायल हो जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Odyssey Movie (@theodysseymovie)

Odysseus ने क्यों छोड़ा सिंहासन?

Odysseus का सिंघासन छोड़ना ही फिल्म का सबसे इमोशनल सीन है. Odysseus को पता था कि जो भी दुश्मन मरे हैं उनके परिवार बाद में फिर से लड़ाई छेड़ सकते हैं और ये हिंसा कभी खत्म नहीं होगी. इसी वजह से वो सत्ता अपने बेटे Telemachus को सौंपकर अणि पत्नी के साथ नई यात्रा पर निकल पड़ता है.

आखिर में Odysseus का क्या हुआ?

इसमें थोड़ा सस्पेंस दिखाया गया है. कई बार देखकर ऐसा लगता है कि शायद Odysseus की मौत हो गई है लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उसे पट्टियों में लिपटा हुआ Penelope के साथ यात्रा करते हुए दिखाया गया है. जिसके बाद साफ़ कहा जा सकता है कि वह जिंदा है.

आपकी राय?

आपके हिसाब से Odysseus का सिंहासन छोड़ने का फैसला सही था या उसे राजा बनकर ही रहना चाहिए था? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment