Thalapathy Vijay Highest Grossing Movies: थलपति विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘जन नेता (Jana Nayagan)’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अब सभी को पता है कि ये विजय के करियर की आखिरी की फिल्म है, इसलिए सभी की निगाहें इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं. सभी को उम्मीद तो बहुत है लेकिन क्या ये विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन पायेगी?
खैर जन नेता बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करेगी, ये तो समय ही बताएगा, लेकिन आइये उससे पहले विजय की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.
Thalapathy Vijay Highest Grossing Movies
View this post on Instagram
1. Leo (2023) – ₹623 करोड़
2. The Greatest Of All Time (GOAT) (2024) – ₹460.3 करोड़
3. Bigil (2019) – ₹304 करोड़
4. Varisu (2023) – ₹303 करोड़
5. Mersal (2017) – ₹257 करोड़
6. Sarkar (2018) – ₹253 करोड़
7. Master (2021) – ₹243.6 करोड़
8. Beast (2022) – ₹235 करोड़
9. Theri (2016) – ₹153 करोड़
10. Kaththi (2014) – ₹130 करोड़
Jana Nayagan Movie Review in Hindi: थलापति विजय का आखिरी धमाका, जानिए कैसी है फिल्म जन नेता?
क्या ‘जन नायगन’ तोड़ेगी ‘लियो’ का रिकॉर्ड?
‘जन नायगन’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. क्रिटिक्स की तरफ से भी फिल्म को काफी अच्छे रिव्यु मिल रहे हैं. इसके अलावा एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही थी. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फिल्म Leo के 623 करोड़ रूपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर थलपति विजय के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन पाएगी? इसका जवाब आने वाले दिनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से पता चल ही जायेगा.
जन नायगन के बारे में
‘जन नायगन’ के बारे में बात करें तो हिंदी में इसे ‘जन नेता’ नाम से रिलीज किया गया है. फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन जैसे कई स्टार्स नजर आये हैं. फिल्म का डायरेक्शन H. Vinoth ने किया है.
दीजिये अपनी राय!
आपके हिसाब से क्या ‘जन नेता’ (Jana Nayagan) लियो के 623 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें.