Gatta Kusthi 2 OTT Release: तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म Gatta Kusthi 2 को ऑडियंस की तरफ से शानदार रिस्पोंस मिला था. जिसके अलावा सिनेमाघरों में भी फिल्म ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. अब ये फिल्म OTT पर रिलीज होने की तैयारी में है. फिल्म में Vishnu Vishal और Aishwarya Lekshmi मेन रोल में नजर आये थे. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 55 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.
Gatta Kusthi 2 OTT Release
Gatta Kusthi 2 OTT पर कब होगी रिलीज?
हालिय रिपोर्ट के मुताबिक Gatta Kusthi 2 का डिजिटल प्रीमियर 30 जुलाई 2026 को Netflix पर हो सकता है. हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. उम्मीद है जल्दी ही इस बारे में कोई ऑफिसियल जानकारी मिलेगी.
View this post on Instagram
Jana Nayagan Star Cast Fees: Vijay की फीस जानकर चौंक जाओगे! जानिए पूरी स्टार कास्ट की सैलरी
Gatta Kusthi 2 इन 5 भाषाओँ में होगी उपलब्ध
वैसे तो ये एक तमिल फिल्म है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये Netflix पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में भी रिलीज की जाएगी.
Gatta Kusthi 2 फिल्म के बारे में बात करें तो इसका डायरेक्शन Chella Ayyavu ने किया है. वहीं इसका प्रोडक्शन खुद विष्णु विशाल ने किया है. फिल्म में इनके अलावा Ramya Krishnan, Yogi Babu, Karunas, Munishkanth और Kaali Venkat भी मुख्य किरदारों में नजर आये हैं.
अगर आप ये फिल्म थियेटर में नहीं देख पाए तो आपके पास मौका है आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. अगर आप स्पोर्ट्स ड्रामा और फैमिली एंटरटेनर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Gatta Kusthi 2 आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है.
आपकी राय?
क्या आप Gatta Kusthi 2 को सिनेमाघर में देख चुके हैं, या फिर इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.