Jana Nayagan Star Cast Fees: Vijay की फीस जानकर चौंक जाओगे! जानिए पूरी स्टार कास्ट की सैलरी

Jana Nayagan Star Cast Fees: विजय के करियर की आखिरी फिल्म Jana Nayagan सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और यह फिल्म कई मायनों में खास मानी जा रही है. डायरेक्टर H. Vinoth के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों की तरफ से मिला जुला रिस्पोंस मिला है. खैर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितनी कमाई करती है, ये तो समय ही बताइयेगा लेकिन इसी बीच फिल्म की कास्ट की सैलरी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Thalapathy Vijay’s Jana Nayagan Star Cast Fees

News18 के मुताबिक थलापति विजय ने इस फिल्म के लिए 220 करोड़ रूपये से 275 करोड़ रूपये के बीच फीस ली है. अगर यह आंकड़ा सही है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फीस में से एक मानी जाएगी. हालांकि इस बारे में कोई भी ऑफिसियल जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Jana Nayagan Release Date Locked

फिल्म की लीड एक्ट्रेस Pooja Hegde ने अपने रोल के लिए 6 करोड़ रूपये लिए हैं. वहीं विलेन बने Bobby Deol को मेकर्स की तरफ से 5 करोड़ से 10 करोड़ के बीच का अमाउंट मिला है. इसके अलावा Prakash Raj को करीब 5 करोड़ रूपये, Priyamani और Gautham Vasudev Menon को लगभग 3 करोड़-3 करोड़ रूपये मिलने की खबर है.

इन सब के अलावा Narain की फीस 2.5 करोड़ रूपये बताई गई है. फिल्म में दमदार किरदार निभाने वाले Mamitha Baiju को 60 लाख रूपये से लेकर 2 करोड़ रूपये के बीच दिए गये हैं.

Thalapathy Vijay Highest Grossing Movies: जन नायगन से पहले देखिये विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

वहीँ अगर डायरेक्टर एच. विनोथ की बात करें तो उन्हें फिल्म के डायरेक्शन के लिए 25 करोड़ रूपये दिए गए हैं. साथ ही फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर Anirudh Ravichander को गाने और बैकग्राउंड स्कोर के लिए 13 करोड़ मिले हैं.

नोट: आपको बता दें कि इन सभी फीस से जुड़े आंकड़ों की मेकर्स या टीम की तरफ से कोई ऑफिसियल जानकारी साझा नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के आधार ही ये लिस्ट बनाई गई है.

आपकी राय?

विजय की फीस को लेकर आपकी क्या राय है? आपके हिसाब से क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब हो पायेगी? कमेंट में अपनी राय जरूर दें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment