Jai Hanuman Star Cast: Prasanth Varma Cinematic Universe (PVCU) की फिल्म HanuMan की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस इस सीरीज की अगली इंस्टॉलमेंट Jai Hanuman का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में Rishab Shetty लीड रोल में नजर आएंगे. लेकिन अब फिल्म की बाकी स्टार कास्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
Jai Hanuman Quick Details
फिल्म: Jai Hanuman
डायरेक्टर: Prasanth Varma
लीड स्टार: Rishab Shetty
संभावित नया नाम: Rana Daggubati (Ashwatthama)
प्रोडक्शन: Mythri Movie Makers & T-Series
यूनिवर्स: Prasanth Varma Cinematic Universe (PVCU)
रिलीज डेट: To be announced.
Jai Hanuman में हुई Rana Daggubati की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ और बॉलीवुड दोनों में काम कर चुके टेलेंटेड एक्टर Rana Daggubati को फिल्म में अश्वत्थामा के अहम किरदार के लिए चुना गया है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की कोई भी ऑफिसियल पुष्टि नहीं की गई है. वैसे ‘बाहुबली’ और ‘राणा नायडू’ जैसे प्रोजेक्ट में अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दिखा चुके राणा का इस यूनिवर्स से जुड़ना फैंस और मेकर्स दोनों के लिए बड़ी बात है.
View this post on Instagram
दमदार होगा अश्वत्थामा का किरदार
इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार काफी दमदार होगा और कहानी में उसकी बड़ी भूमिका रहने वाली है. माना जा रहा है कि अगर राणा डग्गुबाती इस रोल में नजर आते हैं, तो उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म को और ऊपर ले जा सकता है.
गौरतलब है कि भारतीय पौराणिक कथाओं में अश्वत्थामा को महाभारत के सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली योद्धाओं में गिना जाता है. इसी वजह से दर्शकों के बीच यह जानने की उत्सुकता काफी बनी हुई है कि प्रशांत वर्मा इस किरदार को किस नए अंदाज में ऑडियंस के सामने पेश करते हैं.
टी-सीरीज के साथ मिलकर बन रही है Jai Hanuman
गौरतलब है कि Jai Hanuman को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. फिल्म का प्रोडक्शन Mythri Movie Makers और T-Series मिलकर कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन इतना जरूर है कि इस फिल्म को लेकर जल्दी ही ऑफिसियल अपडेट मिलने वाला है.
कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म में ऋषभ शेट्टी और राणा दग्गुबती के अलावा अमृता ऐय्यर और साईं दिब्याज्योती बेहेरा भी नजर आ सकते हैं. इनके अलावा कुछ लोगों को उम्मीद है कि जय हनुमान में तेजा सज्जा भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं. हालांकि फिलहाल हमें ऑफिसियल अपडेट का इंतजार करना होगा.

PVCU 3 का हुआ एलान: हनुमान की अपार सफलता के बाद अब आएगी महाकाली, टीज़र विडियो रिलीज़
क्या Jai Hanuman भी HanuMan की तरह पैन इंडिया रिलीज होगी?
हालांकि मेकर्स ने अभी तक भाषाओं और रिलीज प्लान की कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन ‘HanuMan’ की सफलता को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि ‘Jai Hanuman’ भी तेलुगु समेत कई भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज की जा सकती है.
Jai Hanuman से फैंस की उम्मीदें क्यों बढ़ गई हैं?
गौरतलब है कि ‘HanuMan’ ने कम बजट में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. यही वजह है कि अब ‘Jai Hanuman’ को लेकर उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी हैं. अगर फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है, तो यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है.
FAQs
प्रश्न: Jai Hanuman में लीड रोल कौन निभा रहे हैं?
उत्तर: रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में ऋषभ शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे.
प्रश्न: क्या Rana Daggubati ने फिल्म साइन कर ली है?
उत्तर: मीडिया रिपोर्ट्स में उनके अश्वत्थामा बनने की खबर है, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी कन्फर्मेशन बाकी है.
प्रश्न: Jai Hanuman कब रिलीज होगी?
उत्तर: फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
प्रश्न: क्या Teja Sajja भी फिल्म में होंगे?
उत्तर: कुछ रिपोर्ट्स में उनके कैमियो की चर्चा है, लेकिन इसकी भी ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है.
आपकी राय
अगर Rana Daggubati वाकई Ashwatthama का किरदार निभाते हैं, तो क्या यह Jai Hanuman की सबसे बड़ी USP साबित होगी? आपके हिसाब से अश्वत्थामा के रोल एक लिए कौन सा एक्टर परफेक्ट हो सकता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं.