Ramayana Trailer Breakdown (Hindi): रणबीर लगे बेहतर लेकिन रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल

Ramayana Trailer Breakdown in Hindi: भारतीय सिनेमा की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक Ramayana का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. लंबे समय से जिस झलक का दर्शक इंतजार कर रहे थे, उसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस ट्रेलर के जरिए साफ कर दिया है कि उनकी रामायण सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर तैयार किया गया सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बनने जा रही है.

Ramayana Trailer Breakdown in Hindi

पहली झलक से ही बढ़ी उम्मीदें

करीब 4 मिनट के ट्रेलर में कहानी की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इसके विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और किरदारों की प्रेजेंटेशन दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही है. ट्रेलर की शुरुआत शांत माहौल से होती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, माहौल गंभीर होता जाता है.

सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रेलर में VFX का इस्तेमाल दिखाया गया है लेकिन वह कहानी पर हावी नहीं लगता. बल्कि उसे और प्रभावशाली बनाता है. यही वजह है कि ऑडियंस इसे भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े विजुअल प्रोजेक्ट्स में से एक मान रही है.

Ramayana Movie Details in Hindi

भगवान राम के रोल में बेहतर लगे रणबीर कपूर

भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर का लुक पहले से ही चर्चा में था, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर काफी पॉजिटिव रिस्पोंस मिल रहा है. उनके चेहरे की गंभीरता, शांत स्वभाव और शानदार एक्टिंग, किरदार से मेल खाती नजर आती है. हालांकि ट्रेलर में उनके डायलॉग्स काफी कम हैं लेकिन उनकी मौजूदगी पूरे ट्रेलर में महसूस होती है.

Ramayana Complete Star Cast: रणबीर, यश और साईं पल्लवी के अलावा कौन से सितारे आयेंगे नजर? देखिये पूरी लिस्ट

रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल

अगर ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज कोई है तो वह हैं यश. रावण के रोल में उन्होंने कमाल कर दिया है. उनकी एंट्री बेहद दमदार दिखाई गई है. उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर का सबसे यादगार हिस्सा बनकर सामने आया है और हो सकता है कि फिल्म में भी वो अपनी परफॉरमेंस से सभी को चौंकाने वाले हैं.

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर से जायदा यश के किरदार की हो रही है. वैसे भी यश ने फिल्म में पैसा भी लगाया है इसलिए वो इस रोल के लिए कोई कसार नहीं छोड़ना चाहते.

Ramayana Budget

माता सीता के रोल में साई पल्लवी को मिला मिक्स रिस्पोंस

माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है. उनका लुक सादगी से भरपूर है, हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग को लेकर मिला जुला रिस्पोंस मिला है. कुछ लोगों ने उनके काम की तारीफ की है तो कुछ ने उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाये हैं.

ट्रेलर से सनी देओल गायब

फिल्म में हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं लेकिन ट्रेलर में वो कहीं पर नजर नहीं आये हैं. यही वजह है कि फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि मेकर्स ने उनके किरदार को फिल्म रिलीज से पहले एक सरप्राइज के तौर पर बचाकर रखा है.

Ramayana Budget: 4 हजार करोड़ के बिग बजट के साथ रणबीर कपूर की रामायण होगी भारत की सबसे महंगी फिल्म

म्यूजिक और विजुअल्स उम्मीद से बेहतर

ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटिक स्केल इसकी सबसे बड़ी ताकत में से एक लग रहा है. विशाल सेट, शानदार CGI और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीन्स इसे इंटरनेशनल लेवल की फिल्म का एहसास दिलाते हैं. यही वजह है कि ट्रेलर रिलीज होते ही कुछ लोग इसकी तुलना हॉलीवुड फैंटेसी की कई बड़ी फिल्मों के साथ कर रहे हैं.

Watch Ramayan Trailer Here

क्या Ramayana बदल देगी भारतीय सिनेमा का इतिहास?

ट्रेलर देखने के बाद इतना जरूर कहा जा सकता है कि Ramayana सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे हर कोई कामयाब होते देखना चाहता है और ट्रेलर आने के बाद इस पर भरोसा और भी बढ़ गया है. अब सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि फिल्म ट्रेलर से बनी उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है. अगर कहानी, इमोशन और VFX का बैलेंस सही रहा तो निश्चित तौर पर ये फिल्म न्य इतिहास लिख सकती है.

Ramayana में सिर्फ 15 मिनट का होगा Yash का रोल, 50 करोड़ लेने के बाद भी इतने छोटे रोल की ये है असली वजह

FAQs

Q1. रामायण फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हुआ?
रामायण का ऑफिशियल ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को रिलीज किया जा चुका है.

Q2. रामायण में भगवान राम का किरदार कौन निभा रहे हैं?
फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं.

Q3. रामायण में रावण की भूमिका किसने निभाई है?
रावण के किरदार में कन्नड़ सुपरस्टार यश नजर आये हैं.

Q4. क्या ट्रेलर में सनी देओल दिखाई दिए?
नहीं, हनुमान का किरदार निभाने वाले सनी देओल ट्रेलर में नजर नहीं आए. हो सकता है मेकर्स ने फैंस के लिए कोई सरप्राइज रखा हो?

Q5. Ramayana कब रिलीज होगी?
Ramayana Part 1, दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर आयेगा.

आपकी राय?

आपके हिसाब से ट्रेलर का सबसे दमदार किरदार कौन लगा? भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर या फिर यश का रावण वाला किरदार? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment