Spider-Man: Brand New Day Movie Review (Hindi): मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक Spider-Man: Brand New Day आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. Tom Holland एक बार फिर पीटर पार्कर और स्पाइडर-मैन के किरदार में वापिस आ चुके हैं. हालांकि इस बार स्टोरीलाइन थोड़ी लीक से हटकर बनाई गई है. जहां पिछली फिल्में मल्टीवर्स और बड़े-बड़े कैमियो पर टिकी थीं, वहीं इस बार मेकर्स ने इसे पर्सनल और इमोशनल तौर पर पेश किया है.
Spider-Man: Brand New Day Movie Review in Hindi
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म वहीं से आगे बढ़ती है, जहां Spider-Man: No Way Home खत्म हुई थी. इस फिल्म में पूरी दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है. इसी वजह से वो अपनी पहचान छुपाकर एक नई जिंदगी जी रहा होता है. पीटर के लिए अब सब कुछ नया है और वो इसी में अपनी सिंपल सी जिंदगी जीने की कोशिश करता है. लेकिन तभी एक नया खतरा सामने दस्तक देता है.
ये खतरा सिर्फ न्यूयॉर्क ही नहीं बल्कि पीटर की नई जिंदगी को भी तबाह कर सकता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात कुछ नए किरदारों से होती है, जो कहानी को दूसरी दिशा में ले जाते हैं. इस बार फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन से ज्यादा पीटर की जिंदगी और पर्सनल संघर्ष पर ज्यादा जोर दिया गया है.
पीटर के पुराने दोस्तों का क्या होता है? क्या वो उसे पहचान पाएंगे? पीटर दुनिया को फिर से कैसे बचाएगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको फिल्म में मिल जायेंगे.

मल्टीवर्स से ज्यादा इमोशन पर दिया है जोर
अगर आप No Way Home जैसी मल्टीवर्स वाली फिल्म की उम्मीद कर रहे हैं तो ये आपको निराश करेगी. क्योंकि इस बार फिल्म का फोकस पूरी तरह पीटर पार्कर की निजी जिंदगी, उसके अकेलेपन, जिम्मेदारियों और रिश्तों पर रखा गया है. यही वजह है कि कहानी ज्यादा जमीन से जुड़ी हुई महसूस होती है और एक्शन के साथ-साथ आपको इमोशनल भी करेगी.
Ramayana Trailer Breakdown (Hindi): रणबीर लगे बेहतर लेकिन रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल
स्टार कास्ट की परफॉरमेंस
टॉम हॉलैंड की बेहतरीन अदाकारी
Tom Holland एक बार फिर साबित करते हैं कि वह इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन Spider-Man क्यों माने जाते हैं. मास्क पहनकर एक्शन करना तो उनकी खूबी है ही लेकिन इस बार वो ऑडियंस को इमोशनल करते नजर आये हैं. उन्होंने पीटर पार्कर के अकेलेपन, डर और जिम्मेदारियों को भी बेहद ईमानदारी से बड़े पर्दे पर उतारा है.
Sadie Sink ने दिया सबसे बड़ा सरप्राइज
फिल्म में Sadie Sink का किरदार ऑडियंस के लिए सरप्राइज साबित हुआ है. कई सीन्स में तो वो टॉम से भी बेहतर निकली हैं. साथ ही दोनों की कैमिस्ट्री तो कमाल की है ही. इन सब के अलावा बाकी कलाकार भी अपने-अपने किरदारों में बेहतर नजर आये हैं.
View this post on Instagram
एक्शन और VFX भी मजबूत
मार्वल की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी एक्शन सीक्वेंस शानदार हैं. हालांकि इस बार CGI का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नहीं है इसलिए कई सीन्स रीयलिस्टिक लगते हैं. न्यूयॉर्क शहर को जिस तरह फिल्माया गया है, वह बड़े पर्दे पर शानदार एक्सपीरियंस देने वाला है. बैकग्राउंड म्यूजिक भी कहानी के इमोशनल और एक्शन दोनों सीन्स में परफेक्ट साबित हुआ है.
फिल्म की कमजोर कड़ियां
क्योंकि इस बार मल्टीवर्स और बेतुके एक्शन को छोड़कर मेकर्स ने इमोशन पर ज्यादा ध्यान दिया है इसलिए कई जगह फिल्म की रफ़्तार धीमी लग सकती है. शुरुआत से ही ट्रैक पर आने फिल्म को काफी समय लग जाता है. टर्न और ट्विस्ट की भी कमी है क्योंकि अधिकांश तौर पर फिल्म एक ही ट्रैक पर चलती नजर आती है.
मार्वल की फिल्मों के क्लाइमैक्स बड़ा और ऊंचे लेवल का होता है लेकिन Spider-Man: Brand New Day के मामले में यह उन सभी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता. ऑडियंस को यह पहले की Spider-Man फिल्मों जितना बड़ा नहीं लगेगा.
Jumanji: Open World Trailer Review: इस बार गेम नहीं, असली दुनिया में होगा डबल एडवेंचर
किन लोगों के लिए है Spider-Man: Brand New Day?
Spider-Man: Brand New Day उन फिल्मों में से है जो अपने किरदारों की भावनाओं को एक्शन से ज्यादा महत्व देती हैं. यह फिल्म पीटर पार्कर को फिर से इंसान के रूप में दिखाती है और साथ में आम इंसान जैसे संघर्ष भी. अगर आपको इमोशनल और मजबूत एक्टिंग वाली फ़िल्में पसंद हैं और एक्शन ज्यादा पसंद नहीं करते हैं तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी.
लेकिन अगर आप सिर्फ मल्टीवर्स, कैमियो और लगातार बड़े और ताबड़तोड़ एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपको निराश कर सकती है.
Filmi FryDay Verdict
Spider-Man: Brand New Day एक बैलेंस की हुई फिल्म है जिसमे आपको एक्शन, इमोशन, हलकी फुलकी कॉमेडी और शानदार एक्टिंग देखने को मिलेगी. ये स्पाइडर मैन सीरीज की पिछली फिल्मों से बिलकुल ही अलग है. यह शायद MCU की सबसे बड़ी फिल्म न हो, लेकिन पीटर पार्कर की अब तक की सबसे बेहतरीन और इमोशनल फिल्म जरूर है.
Filmifryday Rating: (4/5)
FAQs
Q1. Spider-Man: Brand New Day की कहानी किस बारे में है?
यह फिल्म No Way Home के बाद पीटर पार्कर की नई जिंदगी और उसकी नई चुनौतियों को दिखाएगी.
Q2. Spider-Man: Brand New Day में मेन लीड कौन निभा रहा है?
फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आए हैं.
Q3. क्या इस फिल्म में मल्टीवर्स दिखाया गया है?
फिल्म का फोकस मल्टीवर्स से ज्यादा पीटर पार्कर की पर्सनल लाइफ को दिखाना है.
Q4. फिल्म में Sadie Sink का रोल कैसा है?
सैडी सिंक फिल्म में सरप्राइज पैकेज निकली है. उनकी दमदार परफॉरमेंस ऑडियंस को जरूर पसंद आयेगी.
Q5. क्या Spider-Man: Brand New Day थिएटर में देखने लायक है?
अगर आपको इमोशनल सुपरहीरो फिल्में, लिमिटेड एक्शन और टॉम हॉलैंड की परफॉर्मेंस पसंद है, तो यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने लायक है.
दीजिये अपनी राय!
आपको Spider-Man: Brand New Day में सबसे बेहतर क्या लगा? टॉम हॉलैंड की परफॉर्मेंस, इमोशनल कहानी या दमदार एक्शन? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.