Jumanji: Open World Trailer Review (Hindi): हॉलीवुड की सबसे मोस्ट पॉपुलर एडवेंचर फ्रेंचाइज़ी Jumanji एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है. Sony Pictures ने Jumanji: Open World का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार कहानी पहले से बिल्कुल अलग है, क्योंकि अब गेम के किरदार वीडियो गेम की दुनिया से निकलकर असली दुनिया में आ गए हैं.
Jumanji: Open World Trailer Review in Hindi
फिर दिखेगा पुराने सितारों का जलवा
ट्रेलर में Dwayne Johnson, Jack Black, Kevin Hart और Karen Gillan एक बार फिर उन्हीं किरदारों में नजर आने वाले हैं. लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि अब ये सभी किरदार असली दुनिया में एंट्री करेंगे. जहाँ पर उनके साथ क्या-क्या होने वाला है यही फिल्म का मेन प्लाट होगा. ट्रेलर में कई मजेदार और रोमांचक सीन देखने को मिले हैं जिन्हें देखकर साफ़ कहा सकता है कि इस बार फिल्म का लेवल और भी बढ़ गया है.
View this post on Instagram
Jake Kasdan की वापसी
फिल्म का डायरेक्शन इस बार भी Jake Kasdan ने ही किया है, जिन्होंने इससे पहले Jumanji: Welcome to the Jungle और Jumanji: The Next Level को भी डायरेक्ट किया था. उम्मीद है इस बार भी उनके डायरेक्शन में कॉमेडी, एक्शन और एडवेंचर का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा.
Mirzapur Season 4 पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से पहले जानिए कब शुरू होगी शूटिंग?
Jumanji: Open World में होगा डबल एडवेंचर
ट्रेलर देखकर साफ कहा जा सकता है कि मेकर्स ने Jumanji: Open World के जरिये पुराने फॉर्मूले को रिपीट नहीं किया है जोकि काफी अच्छी बात है. बल्कि उन्होंने कहानी को एक नए लेवल पर दिखाने की कोशिश की है. इससे पहले हमें पूरी फिल्म अध्कंश तौर पर गेम में ही दिखाई जाती थी लेकिन इस बार ये गेम असली दुनिया में खेला जायेगा. इस नए कांसेप्ट की वजह से मेकर्स की तारीफ हो रही है.
Watch Jumanji Open World Trailer Here
गौरतलब है कि जुमांजी फ्रेंचाइजी अभी तक पूरी तरह से कामयाब रही है. ठीक वैसी ही उम्मीद Jumanji: Open World से भी है जोकि 25 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर देखकर ये भी साफ़ है कि पिछली फिल्मों की तरह ये भी पूरी तरह से फॅमिली ऑडियंस के लिए बनाई गई है.
दीजिये अपनी राय!
आपको Jumanji: Open World का ट्रेलर कैसा लगा? क्या यह फिल्म इस सीरीज की पिछली सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई कर पायेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें.