Ramayana vs Adipurush: जब भी बड़े पर्दे पर रामायण को देखने का मौका मिलता है तो हमेशा ही दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं. साल 2023 में रिलीज हुई Adipurush से भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को कहानी, वीएफएक्स और कई डायलॉग्स की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
अब नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही Ramayana एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल सहित कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Ramayana, Adipurush की कमियों से सीखकर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या फिर नहीं?
Ramayana vs Adipurush में 10 बड़े अंतर
कहानी की प्रस्तुति (Story Presentation)
रामायण सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है. यही वजह है कि इसकी प्रेजेंटेशन सबसे ज्यादा मायने रखती है. Adipurush में मेकर्स ने कहानी को मॉडर्न तरीके से दिखाने की कोशिश की थी. हालांकि, कई दर्शकों का मानना था कि फिल्म में मूल कथा के कुछ हिस्सों में जरूरत से ज्यादा बदलाव किए गए.
वहीं Ramayana के मेकर्स का कहना है कि उन्होंने मूल कथा से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की है. उनका लक्ष्य रामायण को आधुनिक तकनीक के साथ लेकिन मूल भावना को बरकरार रखते हुए दर्शकों के सामने पेश करना है.

Ramayana Trailer Breakdown (Hindi): रणबीर लगे बेहतर लेकिन रावण बने यश ने लूट ली पूरी महफिल
स्टार कास्ट (Star Cast)
दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट काफी बड़ी रही है, लेकिन कलाकारों के चयन को लेकर ऑडियंस का रिस्पोंस अलग-अलग देखने को मिला.
Adipurush Star Cast
प्रभास – राघव
कृति सेनन – जानकी
सैफ अली खान – लंकेश
Ramayana Star Cast
रणबीर कपूर – भगवान श्रीराम
साई पल्लवी – माता सीता
यश – रावण
रवि दुबे – लक्ष्मण
सनी देओल – भगवान हनुमान
दिलचस्प बात यह है कि Ramayana की कास्टिंग को शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पोंस मिला है. खासकर रणबीर कपूर, यश और सनी देओल की कास्टिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.
डायरेक्टर का विजन
किसी भी फिल्म की सक्सेस में उसके डायरेक्शन का सबसे अहम योगदान होता है.
Adipurush का डायरेक्शन ओम राउत ने किया था.
वहीं Ramayana को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले Dangal और Chhichhore जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं.
नितेश तिवारी की पहचान मजबूत कहानी, गहरे किरदार और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के लिए होती है. यही वजह है कि उनकी Ramayana से दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं.

Adipurush Movie Review in Hindi: 5 बड़ी बातें जो साबित करेंगी कि फिल्म देखें या फिर नहीं?
VFX और Visual Quality
Adipurush को सबसे ज्यादा आलोचना जिस चीज के लिए झेलनी पड़ी, वह उसके VFX और विजुअल इफेक्ट्स थे. कई लोगों ने फिल्म के कुछ सीन्स की तुलना वीडियो गेम ग्राफिक्स से भी की थी.
दूसरी तरफ, रिपोर्ट्स के मुताबिक Ramayana के विजुअल्स पर इंटरनेशनल लेवल की VFX टीम काम कर रही है. फिल्म की शुरुआती झलक और ट्रेलर ने भी इसके विजुअल स्केल को लेकर ऑडियंस के बीच क्रेज बढ़ा दिया है. हालांकि अंतिम फैसला फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा.
किरदारों का लुक
Adipurush में कई किरदारों के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय तक बहस होती रही. जैसे कि रावण का लुक, कई बार प्रभास के लुक को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
वहीं Ramayana के पोस्टर्स और शुरुआती झलकियों में भगवान श्रीराम, माता सीता और रावण के लुक को ज्यादा पारंपरिक और संतुलित तरीके से डिजाइन किया गया है.
बजट
रिपोर्ट्स के मुताबिक Adipurush का बजट करीब 600 करोड़ रुपये था.
वहीं Ramayana को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक बजट को लेकर ऑफिसियल आंकड़े जारी नहीं किये हैं लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने की संभावना है.

21 Interesting Lesser Known Facts about Ramanand Sagar Ramayan in Hindi
भावनात्मक जुड़ाव
किसी भी पौराणिक फिल्म में सिर्फ बड़े सेट और शानदार विजुअल्स काफी नहीं होते. दर्शकों को कहानी और किरदारों से इमोशनल तौर से जुड़ना भी जरूरी होता है. Adipurush में कई दर्शकों को यह जुड़ाव महसूस नहीं हुआ.
दूसरी तरफ, नितेश तिवारी अपनी फिल्मों में भावनात्मक कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Ramayana सिर्फ विजुअली भव्य नहीं होगी, बल्कि इमोशनल लेवल पर भी दर्शकों को प्रभावित करेगी.
म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर
Adipurush के कुछ गाने दर्शकों को पसंद आए थे, लेकिन फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर को मिला जुला रिस्पोंस मिला था.
Ramayana के म्यूजिक को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि इतनी बड़ी फिल्म होने के कारण दर्शकों को इसके बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक से भी उतनी ही उम्मीदें हैं.
ऑडियंस की उम्मीदें
Adipurush रिलीज से पहले काफी चर्चा में थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को सोशल मीडिया और क्रिटिक्स से मोस्टली नेगेटिव रिस्पोंस मिला.
इसके उलट Ramayana ने रिलीज से पहले ही अपनी स्टार कास्ट, पोस्टर्स और ट्रेलर के जरिए दर्शकों के बीच मजबूत चर्चा बना ली है. हालांकि किसी भी फिल्म की असली सफलता का फैसला आखिरकार दर्शक ही करते हैं.

क्या Ramayana नया इतिहास रच पाएगी?
सबसे बड़ा सवाल यही है. क्या Ramayana भारतीय सिनेमा में पौराणिक फिल्मों के लिए नया बेंचमार्क स्थापित कर पाएगी?
क्या यह फिल्म Adipurush की गलतियों से सीखकर एक शानदार सिनेमाई एक्सपीरियंस दे पाएगी?
या फिर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने में असफल रहेगी?
इन सभी सवालों के जवाब फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेंगे.
निष्कर्ष
फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि Ramayana और Adipurush दोनों का आधार एक ही महाकाव्य है, लेकिन दोनों फिल्मों का विजन, प्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन पूरी तरह अलग नजर आता है.
जहां Adipurush को अपनी क्रिएटिव प्रस्तुति को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, वहीं Ramayana के सामने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी चुनौती है. अगर फिल्म मजबूत कहानी, शानदार अभिनय और बेहतरीन तकनीकी गुणवत्ता के साथ आती है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल हो सकती है.
FAQs:
Ramayana और Adipurush में सबसे बड़ा अंतर क्या है?
सबसे बड़ा अंतर दोनों फिल्मों की प्रेजेंटेशन, डायरेक्शन, VFX और ल कथा के प्रति अपनाए गए दृष्टिकोण में माना जा रहा है.
Ramayana के डायरेक्टर कौन हैं?
Ramayana का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं.
Ramayana में भगवान श्रीराम का किरदार कौन निभा रहे हैं?
फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं.
Ramayana में रावण की भूमिका किसने निभाई है?
फिल्म में रावण के किरदार में सुपरस्टार यश नजर आएंगे.
क्या Ramayana का बजट 4000 करोड़ रुपये है?
मेकर्स ने आधिकारिक बजट की घोषणा नहीं की है. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दोनों पार्ट्स को मिलाकर लगभग 4000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का दावा किया गया है.
आपकी राय?
आपके हिसाब से Ramayana का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट क्या है – स्टार कास्ट, निर्देशन, VFX या फिर इसकी कहानी? क्या आपको लगता है कि Ramayana, Adipurush से कहीं बेहतर फिल्म साबित होगी? अपनी राय हमें कमेंट करके जरूर बताइए.