Awarapan 2 Trailer Review in Hindi: आज से करीब 17 साल पहले Emraan Hashmi ने Awarapan में Shivam Pandit बनकर फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई थी, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को भले बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई थी लेकिन बाद में इसे इतना पसंद किया गया कि इसे कल्ट तक का स्टेटस दे दिया.
अब आखिरकार Awarapan 2 का ट्रेलर सामने आ चुका है और इसके साथ ही Emraan Hashmi एक बार फिर उसी पुराने अंदाज में वापिस आ चुके हैं. हालांकि ट्रेलर देखने के बाद साफ़ कहा जा सकता है कि यह दर्शकों में उत्सुकता तो जरूर पैदा करता है, लेकिन उन्हें पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाता.

Awarapan 2 Trailer Review in Hindi
Emraan Hashmi का पुराना अंदाज, लेकिन कहानी नई
ट्रेलर की शुरुआत Emraan Hashmi के इंटेंस लुक से होती है. बारिश में भीगा चेहरा, सीरियस एक्सप्रेशन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस पुरानी Awarapan की याद दिलाते हैं. ऐसा लगता है कि मेकर्स ने जानबूझकर वही माहौल दोबारा बनाने की कोशिश की है जिसने पहली फिल्म को खास बनाया था. Emraan की स्क्रीन प्रेजेंस आज भी बिलकुल वैसी की वैसी है जैसे उस दौरान हुआ करती थी.
Awarapan 2 Trailer में दिखी ये कमजोरी
लगभग एक मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में कहानी से ज्यादा अलग-अलग सीन्स और डायलॉग्स देखने को मिलते हैं लेकिन किसी भी सीन में असली कहानी और कनेक्शन का पता नहीं चलता. कई सीन बिना वजह से लग रहे हैं जिनका आपस में कोई कनेक्शन नजर ही नहीं आ रहा है.
यही वजह है कि ट्रेलर खत्म होने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाता कि फिल्म आखिर किस बारे में है और स्टोरीलाइन क्या हो सकती है. मेकर्स को कहानी के बारे में थोड़ी रौशनी जरूर डालनी चाहिए थी.
Watch Awarapan 2 Trailer
Shabana Azmi और Disha Patani का किरदार बना रहस्य
फिल्म में Shabana Azmi जैसी दिग्गज अभिनेत्री भी नजर आ रही हैं. हालांकि ट्रेलर में उनका रोल अभी पूरी तरह समझ नहीं आता. कई बार देखकर ऐसा लगता है कि वह किसी ग्रुप की हेड हैं जोकि शिवम् को कण्ट्रोल करने की कोशिश कर रही है. हालांकि इसका खुलासा पूरी तरह से अभी नहीं किया गया.
वहीं दूसरो ओर बात करें लीड एक्ट्रेस Disha Patani की तो उनका रोल भी ज्यादा नहीं दिखाया गया. ट्रेलर में उनकी झलक भी कम है साथ में डायलॉग्स भी नहीं हैं. एक जगह उन्हें पिस्तौल के साथ दिखाया गया है जैसे कि वो कोई एजेंट हो.
Ramayana vs Adipurush: 10 बड़े अंतर, क्या इतिहास बदलेगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’?
Awarapan 2 का म्यूजिक
Awarapan की सबसे बड़ी पहचान उसका शानदार म्यूजिक था. आज भी फिल्म के गाने लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं और लगातार सुने जाते हैं. लेकिन इस बार ट्रेलर में सुनाई देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक उतना असरदार महसूस नहीं होता. हालांकि पिछली फिल्म वाला गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ सुनाई जरूर देता है. बाकी फिल्म की रिलीज़ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
निष्कर्ष
फिलहाल ट्रेलर को देखने के बाद इतना ही कहा जा सकता है कि अभी इसका प्लस पॉइंट सिर्फ और सिर्फ इमरान हाश्मी ही हैं. फिल्म पूरी तरह नॉस्टैल्जिया पर टिकी है. अगर इस फिल्म में भी शानदार म्यूजिक और स्टोरी में दम होता है तो निश्चित तौर पर यह फिल्म भी पहले जैसा जादू बिखेर सकती है. वैसे Vishesh Films के बैनर तले Emraan Hashmi को फिर उसी इंटेंस अंदाज में देखना पुराने फैंस खुश जरूर जो जायेंगे. अब इंतजार है तो सिर्फ 14 अगस्त का जब ये फिल्म रिलीज होगी.
आपको Awarapan 2 का Trailer कैसा लगा?
क्या Emraan Hashmi एक बार फिर Shivam Pandit के किरदार में ऑडियंस का दिल जीत पाएंगे? क्या यह सीक्वल पहली Awarapan से बेहतर साबित होगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइए.