South Movies August 2026: एंटरटेनमेंट होगा डबल जब आयेंगी Yash, Suriya, Dulquer Salmaan और Ravi Teja की ये धमाकेदार फिल्में

South Movies August 2026 Releases: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस बार अगस्त का महिना काफी बड़ा होने वाला है. इस महीने एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. एक तरफ Yash अपनी मच अवेटेड फिल्म Toxic लेकर आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ Suriya, Ravi Teja, Dulquer Salmaan, Nayanthara और Prithviraj Sukumaran जैसे बड़े सितारे भी अपनी फिल्मों के साथ वापसी करेंगे.

अगर आप भी इस महीने थिएटर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लिस्ट में देखिये कि कौन सी फिल्म कब रिलीज होगी.

South Movies August 2026 Releases

Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups

रिलीज डेट: 26 अगस्त 2026

टॉक्सिक सिर्फ अगस्त महीने की ही नहीं बल्कि इस साल की भी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. Toxic में Yash एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो पुर्तगाली शासन के दौर में गोवा में अपना साम्राज्य खड़ा करता है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ बाप और बेटे के बीच टकराव भी देखने को मिलेगा.

toxic release date update

DC

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

Lokesh Kanagaraj की यह फिल्म एक ऐसे भगोड़े की कहानी है जिस पर गलत आरोप लगा दिया जाता है. भागते-भागते उसकी जिंदगी में प्यार, धोखा और बदले की कहानी शुरू होती है. ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म में स्टाइलिश एक्शन और रोमांस दोनों का तड़का देखने को मिलेगा. ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है.

Korean Kanakaraju

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

अगर आपको हॉरर-कॉमेडी पसंद है तो यह फिल्म आपके लिए है. देखिये क्या हॉट अहै जब एक आम आदमी रहस्यमयी कोरियन ड्रैगन की आत्मा के कब्जे में आ जाता है? फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और फैंटेसी का मिश्रण देखने को मिलेगा.

Movies Releasing in August 2026: Toxic, Batwara 1947, Awarapan 2 से लेकर The Paradise तक, अगस्त महीने में आयेंगी ये 10 बड़ी फिल्में

GDN

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

R. Madhavan स्टारिंग यह एक बायोपिक है जिसमे एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई गई है जिसने छोटे गांव से निकलकर बिज़नेस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

Thudakkam

रिलीज डेट: 7 अगस्त 2026

Mohanlal की बेटी Vismaya Mohanlal इस फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं. कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसे अपने परिवार की रक्षा के लिए अपने अतीत का सामना करना पड़ता है. फिल्म में मार्शल आर्ट्स जैसे एक्शन और थ्रिल दोनों देखने को मिलेंगे.

Hi

रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026

Nayanthara और Kavin की यह रोमांटिक फिल्म एक बेहद साधारण मुलाकात से शुरू होने वाली खूबसूरत लव स्टोरी दिखाती है. फैमिली ऑडियंस को ये फिल्म पसंद आ सकती है.

Ramayana vs Adipurush: 10 बड़े अंतर, क्या इतिहास बदलेगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’?

I’m Game

रिलीज डेट: 20 अगस्त 2026

Dulquer Salmaan इस फिल्म में एक ऐसे आदमी की कहानी दिखाई जाएगी जो अपने दिमाग से पैसे कमाता है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आटा है जब उसका खुद का बनाया सिस्टम ही उसके खिलाफ खड़ा हो जाता है.

Magudam

रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026

इस फिल्म में Vishal लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ये एक बदले की कहानी है जिसमे परिवार के साथ हुई बड़ी घटना के बाद एक साधारण आदमी कैसे हिंसा का रास्ता चुन लेता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishal (@actorvishalofficial)

Khalifa: Part 1 – The Intro

रिलीज डेट: 20 अगस्त 2026

Prithviraj Sukumaran की यह फिल्म एक बड़े गोल्ड बिजनेस साम्राज्य की कहानी है. सत्ता, विरासत और क्राइम की दुनिया पर बनी इस फिल्म में Mohanlal का कैमियो भी है जिसकी वजह से इस फिल्म की चर्चा ज्यादा हो रही है.

Irumudi

रिलीज डेट: 21 अगस्त 2026

Ravi Teja इस फिल्म के साथ फिर से वापसी कर रहे हैं. वो इस फिल्म में एक ऐसे पिता बने हैं जिसकी जिंदगी एक हादसे के बाद पूरी तरह बिखर जाती है. बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए वह खुद को बदलने की कोशिश करता है. फिल्म में एक्शन देखने को तो मिलेंगे ही साथ ही में इमोशनल भी करेगी.

Vishwanath and Sons vs Ala Vaikunthapurramuloo: अल्लू अर्जुन की फिल्म से तुलना कर क्या बोले Suriya की फिल्म के प्रोड्यूसर Naga Vamsi?

Vishwanath & Sons

रिलीज डेट: 14 अगस्त 2026

Suriya स्टारिंग विश्वनाथ एंड संस भी इसी महीने रिलीज हो रही है. इस फिल्म में वह एक अनुभवी खिलाड़ी होते हैं जो अपने करियर को एक आखिरी मौका देना चाहता है. इसी दौरान उसे अपनी जिंदगी में प्यार और परिवार से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

Bethlehem Kudumba Unit

रिलीज डेट: 21 अगस्त 2026

Nivin Pauly की यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमे विदेश से लौटे एक आदमी की कहानी दिखाई जाएगी. अपने देश में उसकी जिंदगी एक अनोखे रिश्ते की वजह से पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा भरपूर देखने को मिलेगा.

FAQ

Q1. अगस्त 2026 की सबसे बड़ी साउथ फिल्म कौन-सी है?
उत्तर: Yash स्टारर Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को इस महीने की सबसे बड़ी रिलीज माना जा रहा है.

Q2. Suriya की नई फिल्म कौन-सी रिलीज हो रही है?
उत्तर: Suriya की Vishwanath & Sons, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Q3. Dulquer Salmaan की अगस्त 2026 में कौन-सी फिल्म आ रही है?
उत्तर: I’m Game है जोकि 20 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है.

Q4. Mohanlal की बेटी किस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं?
उत्तर: मोहनलाल की बेटी Vismaya Mohanlal, Thudakkam से अपने करियर किस शुरुआत कर रही हैं.

Q5. अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा इंतजार किस फिल्म का है?
उत्तर: Toxic, Vishwanath & Sons, I’m Game और Khalifa: Part 1 को लेकर है ऑडियंस के बीच ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है.

आपकी राय?

अगस्त महीने में South की इन सभी फिल्मों में से आप कौन सी फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है? अपनी राय जरूर बताएं.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment