Korean Kanakaraju Movie Review in Hindi: काफी लंबे समय बाद Varun Tej एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जिसने रिलीज से पहले ही ऑडियंस के बीच अच्छा-खासा बज़ बना लिया था. Merlapaka Gandhi के डायरेक्शन में बनी Korean Kanakaraju एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत डर नहीं बल्कि इसकी शानदार कॉमेडी है. खैर, फिल्म कैसी है? किन लोगों को ये पसंद आएगी और किन्हें नहीं? आइये बात करते हैं.
क्या है Korean Kanakaraju की कहानी?
फिल्म की कहानी कनकराजू यानि कि Varun Tej के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा में एक पारंपरिक लोक कलाकारों की मंडली चलाता है. उसकी जिंदगी अच्छे से चल रही होती है, लेकिन सब कुछ तब बदल जाता है जब उसे चैत्रा यानि Ritika Nayak से प्यार हो जाता है.
चैत्रा K-Pop की बड़ी फैन है. इसी दौरान एक रहस्यमयी कोरियन आत्मा कनकराजू के शरीर में प्रवेश कर जाती है. इसके बाद कॉमेडी, हॉरर और अजीबोगरीब घटनाओं से भरा सफर शुरू हो जाता है. आखिर यह आत्मा किसकी है? वह कनकराजू के शरीर में क्यों आती है और उससे छुटकारा कैसे मिलेगा? इन सारे सवालों के जवाब आपको फिल्म देखते हुए मिल जायेंगे.
Korean Kanakaraju Movie Review In Hindi
फिल्म में क्या है सबसे खास?
पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि तेलुगु सिनेमा में अच्छी हॉरर-कॉमेडी फ़िल्में बनाना काफी कम हो गई हिं. Korean Kanakaraju इस कमी को काफी हद तक दूर करती नजर आती है. डायरेक्टर ने पूरी फिल्म में कॉमेडी को ज्यादा इम्पोर्टेंस दी है जोकि दर्शकों को पसंद भी आ रही है. फिल्म में कहीं भी जबरदस्ती वाले डायलॉग्स देखने को नहीं मिलते हैं.
View this post on Instagram
Varun Tej ने कर दिया कमाल
Varun Tej इस फिल्म की जान हैं. एक तरफ वह देसी कनकराजू के रूप में बिल्कुल सहज लगते हैं, वहीं दूसरी ओर कोरियन आत्मा के प्रभाव में उनका अलग अंदाज दर्शकों की तरफ से खूब तालियाँ बटोरता है. दोनों किरदारों के बीच उन्होंने शानदार बैलेंस बनाकर रखा है और अंतर भी दिखाया है और यही फिल्म को और दिलचस्प बनाता है.
Satya भी कम नहीं
वरुण तेज के अलावा अगर किसी एक कलाकार ने सबसे ज्यादा हंसाया है तो वह हैं Satya. उनकी कॉमिक टाइमिंग इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है. खासकर Varun Tej के साथ उनके सीन्स ऑडियंस को खूब हंसाने वाले हैं. इनके अलावा सपोर्टिंग कास्ट ने भी अच्छा काम किया है.
कहां हुई चूक?
फिल्म का सबसे कमजोर हिस्सा इसका क्लाइमैक्स है. जिस तरह पूरी फिल्म मजेदार तरीके से आगे बढ़ती है, उसी लेवल की एंडिंग फिल्म में देखने को नहीं मिलती है. क्लाइमैक्स थोड़ा जल्दबाजी में खत्म होता हुआ लगता है.
इसके अलावा CGI भी कुछ जगहों पर कमजोर नजर आता है. अगर विजुअल इफेक्ट्स और क्लाइमैक्स पर थोड़ा और काम किया जाता, तो यह फिल्म और ज्यादा बेहतर साबित हो सकती थी. अब वैसे तो ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसमे आपको कई जगह एक्शन सीन्स में जरूरत से ज्यादा हिंसा भी दिखाई गई है.
म्यूजिक और तकनीकी पक्ष
फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर Thaman S ने बनाया है जोकि माहौल के हिसाब से काफी बेहतर है. सिनेमैटोग्राफी Manojh Reddy ने की है जिन्होंने कोरिया से जुड़े सीन्सको शानदार तरीके से फिल्माया है.
क्या देखने लायक है वरुण तेज की फिल्म Korean Kanakaraju?
आज कल की फिल्मों में लॉजिक की कमी तो खलती ही है लेकिन अगर आप लॉजिक ढूंढने बैठेंगे तो फिल्म कई जगह आपको निराश करेगी. लेकिन अगर आपका मकसद सिर्फ थिएटर में बैठकर दो घंटे खुलकर हंसना तो Korean Kanakaraju आपको पसंद आ सकती है. ध्यान रहे हॉरर कम है लेकिन कॉमेडी भरपूर मिलेगी.
Filmi FryDay Verdict : 3/5
FAQ
Q1. Korean Kanakaraju किस जॉनर की फिल्म है?
उत्तर: यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कॉमेडी ज्यादा दिखाई गई है लेकिन हॉरर कम है.
Q2. Korean Kanakaraju में लीड रोल किसने निभाया है?
उत्तर: फिल्म में Varun Tej लीड रोल में हैं, जबकि Ritika Nayak बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई हैं.
Q3. क्या Korean Kanakaraju फैमिली के साथ देख सकते हैं?
उत्तर: हां, फिल्म फैमिली एंटरटेनर है. हालांकि कुछ हिंसक वाले सीन्स भी हैं, उन्हें ध्यान में रखना होगा.
Q4. Korean Kanakaraju की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
उत्तर: Varun Tej का डबल अवतार, Satya की कॉमेडी और Indo-Korean कॉन्सेप्ट फिल्म की सबसे बड़ी ताकत नजर आ रही है.
Q5. Korean Kanakaraju की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
उत्तर: CGI थोड़ा कमजोर है और क्लाइमैक्स को थोड़ा जल्दबाजी में खत्म किया गया है.
दीजिये अपनी राय!
अगर आपने फिल्म ‘Korean Kanakaraju’ फिल्म देख ली है, तो आप 5 में से इसे कितने स्टार देंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए.