Golmaal 5 Release Date Confirmed: Rohit Shetty की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी Golmaal एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. लंबे समय से चर्चा में चल रही Golmaal 5 को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ गया है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है.
Golmaal 5 Release Date
Rohit Shetty ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि Golmaal 5 को 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. रिलीज डेट के साथ उन्होंने फिल्म के मूड को भी साफ कर दिया. पोस्ट में उन्होंने हंसी, मस्ती, खुशी और परिवार को फिल्म की खासियत बताया है.
Golmaal 5 Star Cast
इस फिल्म में एक बार फिर Ajay Devgn अपने पॉपुलर किरदार Gopal के रोल में नजर आएंगे. उनके साथ Arshad Warsi, Tusshar Kapoor, Kunal Kemmu और Shreyas Talpade भी वापसी कर रहे हैं. इन सब के अलावा इस बार खास बात यह है कि Sharman Joshi भी फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं. वह पहली फिल्म Golmaal: Fun Unlimited के बाद अब इस सीरीज में दोबारा दिखाई देंगे.
View this post on Instagram
Drishyam 3 से पहले भी Thriller के बादशाह थे Ajay Devgn, इन 10 फिल्मों में दिखा उनका खतरनाक अंदाज
Akshay Kumar की भी धाँसू एंट्री
फिल्म में Akshay Kumar की एंट्री पहले ही कंफर्म हो चुकी है. वह Golmaal की पुरानी गैंग के साथ एक नए किरदार में नजर आ सकते हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक Priyamani भी फिल्म में अहम भूमिका निभा सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में उनका किरदार नेगेटिव बताया जा रहा है.
Golmaal सीरीज की शुरुआत 2006 में हुई थी. इसके बाद Golmaal Returns, Golmaal 3 और Golmaal Again रिलीज हुईं. अब पांचवीं फिल्म में पुराने चेहरों के साथ Akshay Kumar की एंट्री इसे और खास बना रही है.
Ajay Devgn की आने वाली फिल्में
Ajay Devgn की आने वाली फिल्मो में गोलमाल 5 के अलावा दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म Drishyam 3: The Conclusion है, जो 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. इसके अलावा उनके पास Ranger और Chauhaan जैसी फिल्में भी हैं. जो अगले साल तक रिलीज की जाएँगी.
आपकी राय?
Golmaal 5 में Ajay Devgn और Akshay Kumar की जोड़ी को लेकर आप क्या कहना चाहते हैं? अपनी राय जरूर दें.