Dhamaal 4 Trailer Review in Hindi: अजय देवगन की एंट्री ने उड़ाए होश, इस बार समुद्र और जंगल का एडवेंचर होगा और भी मजेदार

Dhamaal 4 Trailer Review in Hindi: ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी इनस्टॉलमेंट ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. डायरेक्टर इंद्र कुमार एक बार फिर अपनी ‘पागलपंती’ की पूरी फौज के साथ लौट रहे हैं, लेकिन इस बार खजाना जमीन पर नहीं, बल्कि समुद्र के बीचों-बीच है. तो धमाल 4 का ट्रेलर फाइनली आ चुका है, तो आइये देखते हैं कि आखिर कैसा है ये ट्रेलर?

रिलीज डेट: 10 जुलाई, 2026

डायरेक्टर: इंद्र कुमार

स्टार कास्ट: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी.

Dhamaal 4 Trailer Review in Hindi

‘धमाल 4’ का ट्रेलर (3 मिनट 27 सेकंड) देखते ही साफ हो जाता है कि इस बार फिल्म का स्केल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है. अगर आप सोच रहे थे कि ये वही पुरानी ‘खजाने की दौड़’ है, तो आप गलत हैं! इस बार खजाना समुद्र में है, साथ ही इनके पीछे-पीछे समुद्री लुटेरे और भूतों का भी साया है!

Bharat Bhhagya Viddhaata Movie Review in Hindi: 26/11 के गुमनाम नायकों की कहानी, कंगना का दमदार अभिनय

ट्रेलर की मुख्य हाइलाइट्स

समुद्र में पागलपंती: ट्रेलर में हमारी पुरानी ‘धमाल’ गैंग को समुद्र के बीचों-बीच एक जहाज पर दिखाया गया है. हर बार की तरह, इस बार भी हर किरदार अपने निजी स्वार्थ और लालच के चलते एक-दूसरे से भिड़ रहा है.

अजय देवगन की एंट्री: अजय देवगन के इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल होने से फिल्म का वजन काफी बढ़ गया है. उनकी ‘सीरियस-कॉमेडी’ अंदाज का जादू ट्रेलर में साफ दिख रहा है. ट्रेलर में आप अजय देवगन को अपने सिग्नेचर स्टंट करते देख सकते हैं. इस बार वो 2 बड़ी मछलियों के ऊपर खड़े होकर स्टंट करते नजर आने वाले हैं.

पाइरेट्स और भूत: क्या ‘धमाल 4’ में हॉरर-कॉमेडी का तड़का है? ट्रेलर में भूतिया झलकियों और समुद्री लुटेरों की मौजूदगी एक अलग ही एडवेंचर-कॉमेडी अनुभव का वादा करती है. बाकी फिल्म की रिलीज के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

कलाकारों की फौज: फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी के साथ-साथ रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार इस कॉमेडी को और भी मसालेदार बनाने वाले हैं.

Watch Dhamaal Movie Full Trailer Here

Main Vaapas Aaunga Review in Hindi: नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ की भावुक कर देने वाली दास्तान, क्या जुटा पाएगी दर्शक ?

क्यों देखें ‘धमाल 4’?

इंद्र कुमार अपनी फिल्मों में उस ‘मास एंटरटेनमेंट’ का जादू जानते हैं जिसे देखते समय दिमाग घर पर छोड़ना पड़ता है. ट्रेलर जिस तरह से हाई-एनर्जी कॉमेडी और एडवेंचर का मिश्रण पेश कर रहा है, यह निश्चित रूप से 2026 की सबसे बड़ी ‘पैसा वसूल’ फिल्म बनने वाली है.

Special Request:

दोस्तों, ट्रेलर में अजय देवगन की एंट्री आपको कैसी लगी? क्या आपको लगता है कि इस बार खजाने की तलाश में समुद्र के बीच फंसे हमारे ये ‘दीवाने’ आपको पहले से ज्यादा हंसा पाएंगे? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment