Welcome to the Jungle Trailer: मेकर्स ने ट्रेलर लांच में पानी की तरह बहाया पैसा, 1.5 करोड़ के बजट में YRF स्टूडियो में बनाया ‘असली जंगल’!

Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट, ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle), रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है. फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होने जा रहा है, और मेकर्स ने इसके लॉन्च को ‘ग्रैंड’ बनाने के लिए जो खर्चा किया है, उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे!

फिल्म के मेकर्स अक्षय कुमार और फिरोज नाडियाडवाला इस ट्रेलर लॉन्च को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Top 15 Upcoming Sequels in 2024-25 welcome 3

Welcome to the Jungle Trailer Launch

1.5 करोड़ का सेटअप: फिल्म की थीम को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने YRF स्टूडियो के अंदर एक विशाल ‘जंगल’ बनाया है. इसमें आर्टिफिशियल झरने और घने जंगलों जैसा सेटअप तैयार किया गया है, ताकि मीडिया और फैंस को फिल्म का पूरा ‘वाइब’ मिल सके.

पूरे स्टूडियो की बुकिंग: इस ग्रैंड इवेंट के लिए पूरी YRF स्टूडियो को ब्लॉक कर दिया गया है.

30 सितारों की फौज: इस इवेंट की सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म की पूरी 30 कलाकारों वाली मेगा-स्टार कास्ट इस लॉन्च पर मौजूद रहेगी. बॉलीवुड के इतिहास में यह अब तक के सबसे बड़े प्रमोशनल इवेंट्स में से एक माना जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Alpha Teaser Review in Hindi: आलिया भट्ट का ‘वुल्फ’ अवतार और बॉबी देओल की खूंखार मेंटरशिप से क्या बच पायेगा स्पाई यूनिवर्स?

वेलकम टू द जंगल फिल्म के बारे मे

फ्रेंचाइजी: यह ‘वेलकम’ सीरीज की तीसरी इनस्टॉलमेंट है.

डायरेक्टर: इस बार इसे कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान ने डायरेक्ट किया है.

स्टार-कास्ट: अक्षय कुमार के साथ फिल्म में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और दलेर मेहंदी जैसे कई दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं.

रिलीज डेट: यह फिल्म 26 जून, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Special Request:

दोस्तों, अक्षय कुमार की इस ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी में एक साथ 30 सितारों को देखना कितना रोमांचक होने वाला है? क्या अहमद खान का डायरेक्शन इस फिल्म को ‘वेलकम’ के पुराने पार्ट्स जितनी ही मजेदार बना पाएगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment