Welcome To The Jungle Trailer Review: अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी के साथ सितरों की फौज करेगी मौज, कॉमेडी और पागलपन की हदें पार

Welcome To The Jungle Trailer Review: अक्षय कुमार की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट, ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle), का ट्रेलर अब ऑफिसियल रूप से रिलीज हो गया है. 4 मिनट 10 सेकंड का यह ट्रेलर हंसी, पागलपन और पुरानी यादों का एक जबरदस्त मिश्रण है. अगर आप ‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम’ के उस क्लासिक कॉमेडी स्टाइल को मिस कर रहे थे, तो यह ट्रेलर आपको फिर से उसी दुनिया में ले जाएगा.

ट्रेलर को देखकर यह साफ है कि डायरेक्टर अहमद खान और राइटर फरहाद सामजी ने इस फ्रेंचाइजी के उस ‘सोल’ (Soul) को बरकरार रखा है, जिसे दर्शक बरसों से पसंद करते आए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Welcome To The Jungle Trailer Review in Hindi

अक्षय-सुनील-परेश की जादुई तिकड़ी: ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की केमिस्ट्री है. उनकी नोक-झोंक, पंचलाइन्स और सिचुएशनल कॉमेडी, ‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम’ की याद दिलाती है.

34 सितारों का महा-संगम: इस फिल्म के पास शायद इस दशक की सबसे बड़ी ‘एन्सेम्बल कास्ट’ है. अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और कृष्णा अभिषेक जैसे कॉमेडी दिग्गज ट्रेलर में अपनी छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं.

Alpha Teaser Review in Hindi: आलिया भट्ट का ‘वुल्फ’ अवतार और बॉबी देओल की खूंखार मेंटरशिप से क्या बच पायेगा स्पाई यूनिवर्स?

अक्षय-रवीना का रीयूनियन: 2 दशकों से ज्यादा समय के बाद, अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

ह्यूमर और ग्लैमर: दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता और उर्वशी रौतेला ग्लैमर और कॉमेडी का तड़का लगाती दिख रही हैं, जिससे फिल्म में एक अलग ही एनर्जी आ गई है.

Watch Welcome to the Jungle Movie Trailer

फिल्म के बारे में

रिलीज डेट: 26 जून, 2026
डायरेक्टर: अहमद खान
प्रोड्यूसर: फिरोज ए. नाडियाडवाला

म्यूजिक: फिल्म में विक्रम मोंट्रोज़, तलविंदर, आनंद राज आनंद और साजिद-वाजिद जैसे कई संगीतकारों ने मिलकर संगीत तैयार किया है, जो काफी ‘पेपी’ और ‘ग्रूवी’ लग रहा है.

ट्रेलर का मिजाज

ट्रेलर में जिस तरह के ‘वन-लाइनर्स’ और ‘एब्सर्ड सिचुएशंस’ दिखाई गई हैं, उससे साफ है कि यह फिल्म दिमाग को घर पर रखकर सिर्फ हंसने के लिए है. फिल्म का स्केल काफी बड़ा है, और ‘जंगल’ की थीम पर जो पागलपन दिखाया गया है, वह बॉक्स ऑफिस पर जरूर धमाल मचाएगा.

Special Request:

दोस्तों, क्या आपको ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर देखकर ‘हेरा फेरी’ और ओरिजिनल ‘वेलकम’ की याद आई? अक्षय कुमार और रवीना टंडन को सालों बाद एक साथ देखकर आप कितने खुश हैं? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment