Raaka Movie Release Update: तेलुगु सुपरस्टार Allu Arjun की आने वाली फिल्मों में एक फिल्म Raaka है जिसे एटली बना रहे हैं. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान होना अभी बाकी है. लेकिन ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. हाल में ही आई एक रिपोर्ट ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है.
Raaka Movie Release in 2 Parts?
हाल ही में तेलुगु360 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म राका को 2 पार्ट्स में रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में अल्लू अर्जुन, एटली और Sun Pictures के बीच काफी बातचीत हुई है. इसके बाद फैसला लिया गया है कि इस फिल्म को 2 अलग-अलग पार्ट्स में रिलीज किया जेय्गा. हालांकि फिलहाल सभी को ऑफिसियल अपडेट का इंतजार है.
View this post on Instagram
इन सब के अलावा रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इन दोनों पार्ट्स की शूटिंग इस साल के एंड तक पूरी हो जाएगी. इसके बाद मेकर्स रिलीज प्लान और दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का ऑफिसियल ऐलान कर सकते हैं.
Raaka Movie Budget
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Raaka का बजट काफी बड़ा है. कई मीडिया हाउस की तरफ से रिपोर्ट आई है कि इस फिल्म का बजट 700-900 करोड़ रूपये के आस पास है. बजट हाई होने का सबसे बड़ा कारण इसकी स्टार कास्ट और इसकी VFX कास्ट है. वहीँ दूसरी ओर इसके डिजिटल राइट्स को लेकर भी बातचीत चल रही है. फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Raaka Movie Star Cast
फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा Deepika Padukone, Rashmika Mandanna, Mrunal Thakur और Janhvi Kapoor भी मेन किरदारों में नजर आने वाली हैं.
वैसे अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो Raaka भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल हो सकती है. अब फिलहाल फैंस को मेकर्स की तरफ से ऑफिसियल अनाउंसमेंट का इंजतार है.
दीजिये अपनी राय!
अगर ‘Raaka’ सच में 2 पार्ट्स में रिलीज होती है, तो क्या मेकर्स का यह फैसला सही होगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें.