Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Review: बॉलीवुड के ‘किंग ऑफ कॉमेडी’ कहे जाने वाले मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) और उनके बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए साथ आ गए हैं. इस बाप-बेटे की जोड़ी ने एक बार फिर एक धमाकेदार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है. ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों के बाद यह इस जोड़ी की चौथी फिल्म है.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer Review in Hindi
क्या है HJTIHH के ट्रेलर की कहानी?
3 मिनट 15 सेकंड का यह ट्रेलर एंटरटेनमेंट और कन्फ्यूजन से भरपूर है. ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के किरदारों (जस और बानी) की लव स्टोरी और शादी से होती है. लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब यह कपल कोर्ट में तलाक के लिए खड़ा होता है और वजह यह है कि जस अपनी पत्नी से बहुत ज्यादा प्यार करता है और बच्चा चाहता है.
इसके बाद कहानी में एंट्री होती है पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की. लंदन में एक पार्टी के दौरान जस, पूजा के किरदार (प्रीत) से झूठ बोलता है कि वह ‘पूरी तरह से सिंगल’ है. दोनों का रोमांस आगे बढ़ ही रहा होता है कि तभी बानी (मृणाल) जस के दरवाजे पर आकर बताती है कि वह प्रेग्नेंट है. मुसीबत तब और बढ़ जाती है जब प्रीत (पूजा) भी आकर ठीक यही खुशखबरी सुना देती है!
अब जस इस ‘डबल ट्रबल’ और अपनी उलझी हुई लव लाइफ को कैसे संभालता है, यही फिल्म की असली कॉमेडी है और इसके लिए हमें फिल्म का इंतजार करना होगा.
View this post on Instagram
Chand Mera Dil Movie Review in Hindi: जबरदस्त है अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री लेकिन यहाँ हुई चूक
‘Chunnari Chunnari’ का दिखेगा रीमेक
फिल्म के ट्रेलर में डेविड धवन स्टाइल के तेज-तर्रार डायलॉग्स और ग्रैंड डांस नंबर्स की झलक साफ देखने को मिल रही है. सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान और सुष्मिता सेन के आइकॉनिक गाने ‘चुनरी चुनरी’ (Chunnari Chunnari) को एक नए अंदाज में रीक्रिएट किया गया है. फिल्म काफी कलरफुल है, जो आज के जमाने के रिश्तों को पुराने जमाने के कॉमेडी ट्विस्ट के साथ दिखाती है.
शानदार स्टार कास्ट और इमोशनल मोमेंट
वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और अली असगर जैसे बेहतरीन कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर डायरेक्टर डेविड धवन अपने बेटे वरुण के बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल भी नजर आए.
रिलीज डेट: डेविड धवन के निर्देशन में बनी और टिप्स फिल्म्स लिमिटेड व मैक्सिमिलियन फिल्म्स (यूके) द्वारा प्रोड्यूस कि गई यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Special Request
दोस्तों, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की यह ‘ट्रायंगल केमिस्ट्री’ आपको कैसी लगी? क्या आपको लगता है कि यह फिल्म ‘जुड़वा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दें. जानकरी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना बिलकुल ना भूलें, धन्यवाद.