The Great Grand Superhero Review in Hindi: बच्चों को पसंद आएगी जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो’

The Great Grand Superhero Review in Hindi: बॉलीवुड में बच्चों के लिए फिल्में बनने का चलन लगभग खत्म ही हो गया है, ऐसे दौर में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) एक बेहद मासूम और प्यारी कहानी लेकर आए हैं. ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ (The Great Grand Superhero) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म बच्चों की कल्पनाओं, दादा-पोते के अनोखे रिश्ते और कुछ ‘अजीब’ मेहमानों के इर्द-गिर्द घूमती है.

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ एक नेक इरादे से बनाई गई दुर्लभ बाल-फिल्म है. यह फिल्म बड़ों को उनके बचपन की याद दिलाएगी और बच्चों का मनोरंजन करेगी. लेकिन फिल्म वास्तव में है कैसी? आइये डिटेल में बात करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

The Great Grand Superhero Storyline in Hindi: द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो फिल्म की कहानी

कहानी दीपू यानि मिहिर हर्षद गोडबोले की है, जो अपने परिवार, दादा जगदीश चंद्र यानि जैकी श्रॉफ, माता और पिता के साथ होशियारपुर शहर में शिफ्ट होता है. नए स्कूल में दीपू का कोई दोस्त नहीं बनता. क्लास का एक चुलबुला लड़का लड्डू यानि शिवांश चौरघे, दीपू में दिलचस्पी दिखाता है. लड्डू को अपना दोस्त बनाए रखने के लिए दीपू एक सफेद झूठ बोल देता है.

वह कहता है कि उसके दादाजी कोई साधारण इंसान नहीं, बल्कि एक ‘सुपरहीरो’ हैं जो एलियंस से लड़ते हैं. लड्डू यह बात पूरे स्कूल में फैला देता है और सारे बच्चे दीपू के ‘सुपरहीरो दादा’ से मिलने की जिद पकड़ लेते हैं. अब दीपू मुसीबत में है, क्योंकि असल जिंदगी में उसके दादाजी उम्र के पड़ाव से जूझ रहे हैं जोकि छिपकली से ही डरते हैं और भारी सामान भी नहीं उठा सकते.

दीपू अपने इस झूठ को कैसे छुपाता है और कहानी में आगे क्या मोड़ आते हैं? यही सब फिल्म में देखने को मिलता है.

The Great Grand Superhero Watch Full Trailer

Blast Movie Review in Hindi: इस परिवार से भिड़ने से पहले 100 बार सोचना, ट्विस्ट देखकर उड़ जायेंगे होश

The Great Grand Superhero Review in Hindi

द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो फिल्म के प्लस पॉइंट्स

जैकी श्रॉफ का सधी हुई एक्टिंग: ‘जग्गु दादा’ ने इस फिल्म में कमाल का काम किया है. एक कमजोर बुजुर्ग और बच्चों के लिए बने नकली ‘सुपरहीरो’ के बीच के संतुलन को उन्होंने बेहद सादगी के साथ निभाया है.

बच्चों की लाजवाब परफॉरमेंस: दीपू के रोल में मिहिर गोडबोले ने अच्छा काम किया है, लेकिन पूरी महफिल शिवांश चौरघे लूट ले जाता है. उसकी कॉमिक टाइमिंग और मासूमियत ऑडियंस को हंसने पर मजबूर कर देती है. चालाक बच्चे ‘चाणक्य’ के रोल में जिहान जेतेन्द्र होदर भी कमाल लगे हैं.

पॉप-कल्चर और पुरानी यादें: फिल्म के फर्स्ट हाफ में आने वाला एक बड़ा ट्विस्ट रोमांच बढ़ाता है. शहर में दो ‘अजीब जीवों’ की एंट्री से खूब हंसी आती है. इसके अलावा टीवी शो ‘महाभारत’, सनी देओल की ‘गदर’ और ‘कोई मिल गया’ के ‘जादू’ से जुड़े References फिल्म को और भी मजेदार बनाते हैं.

साफ-सुथरा मनोरंजन: फिल्म का एक्शन बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए इसमें कोई खून-खराबा या हिंसा नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

Jailer 2 Big Update: शाहरुख के बाद अब ऋतिक रोशन के नाम पर चर्चा तेज, जानिए

द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो फिल्म के नेगेटिव पॉइंट्स

बिखरी हुई स्क्रिप्ट: डायरेक्टर मनीष सैनी ने एक बेहतरीन और ताज़ा टॉपिक जरूर चुना, लेकिन कहानी का स्क्रीनप्ले कई जगहों पर बिखरा हुआ लगता है. सीन्स एक-दूसरे से ठीक तरह से जुड़ नहीं पाते, स्पेशली इंटरमिशन के वक्त यह कमी साफ दिखती है.

अनसुलझे और अजीब सवाल: कहानी में कई कमियाँ हैं. जैसे, दीपू की क्लासमेट चिंगी सिर्फ अपनी एंट्री सीन में दिखती है, बाकी समय क्लास से गायब क्यों रहती है? फिल्म में मेहमान भूमिका निभाने वाली भाग्यश्री और उनके साथी क्लाइमेक्स की लड़ाई में हिस्सा क्यों नहीं लेते? वे दो अजीब जीव जिनके पास शक्तियां हैं, वे अंत में दादाजी की कोई मदद क्यों नहीं करते?

कमजोर VFX: फिल्म की शुरुआत में किया गया एनिमेशन तो अच्छा है, लेकिन फिल्म का ओवरऑल वीएफएक्स काफी कमजोर और निचले स्तर का लगता है, जो आज के तकनीकी दौर में खटकता है.

कमजोर म्यूजिक: फिल्म में गाने कई हैं लेकिन याद रखने लायक कोई भी गाना नहीं है. ऑडियंस के बीच इनकी कोई बात नहीं हो रही.

निष्कर्ष

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ एक बहुत ही साफ़-सुथरी और दिल को छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म जरूर है. लेकिन स्क्रिप्ट की कमियों और कमजोर VFX के चलते काफी ऑडियंस इसे नापसंद कर सकती है. वैसे जैकी श्रॉफ और नन्हे कलाकारों का यह तालमेल थिएटर्स में देखने लायक जरूर है. इस वीकेंड आप अपने बच्चों को एक अच्छी और मासूम कहानी दिखाने के लिए सिनेमाघर ले जा सकते हैं.

Special Request:

दोस्तों, बचपन में क्या आपने भी अपने दोस्तों के सामने अपने दादाजी या पापा को लेकर ऐसी ही कोई काल्पनिक कहानी गढ़ी थी? जैकी श्रॉफ का यह ‘सुपरहीरो’ अंदाज आपको कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें. जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूले, धन्यवाद..

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment