Khakee Movie Facts In Hindi: आज की पोस्ट में हम साल 2004 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘खाकी’ (Khakee) से जुड़ी 21 ऐसी अनसुनी और रोचक बातों के बारे में चर्चा करेंगे जिनके बारे में आप बिलकुल नहीं जानते होंगे.
Khakee Movie Star Cast
Amitabh Bachchan as DCP Anant Kumar Shrivastav
Ajay Devgn as Yeshwant Angre, the main antagonist
Aishwarya Rai as Mahalakshmi
Akshay Kumar as Senior Inspector Shekhar Verma
Tusshar Kapoor as Sub-Inspector Ashwin Gupte
Prakash Raj as Additional Commissioner of Police Shrikant Naidu
Directed by Rajkumar Santoshi
Produced by Keshu Ramsay
Music by Ram Sampath
You can watch video also
Khakee Movie Facts in Hindi (2004), Trivia, Lifetime Box Office Collection, Budget, Cast & Verdict
1. ‘खाकी’ (Khakee) 23 जनवरी 2004 को रिलीज़ हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) और प्रकाश राज (Prakash Raj) सहित कई बड़े सितारे शामिल थे.
Khakee (2004) Direction and Production
2. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने किया था. साथ ही केशु रामसे (Keshu Ramsay) ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था.
Khakee (2004) Music Direction
3. इस फिल्म का म्यूजिक उस साल काफी पॉपुलर हुआ था. फिल्म में कुल 6 गाने थे और सभी सुपरहिट हुए थे. फिल्म का म्यूजिक राम संपत (Ram Sampath) ने दिया था.
4. आइये इस फिल्म का कुल बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं.
Khakee Movie Budget : 25 करोड़ रूपये
Khakee Movie Box Office Collection (India) : 36 करोड़ रूपये
Khakee Movie Box Office Collection (Worldwide) : 49 करोड़ रूपये
Note: यह फिल्म साल 2004 में रिलीज़ हुई वीर-जारा (Veer-Zaara), मैं हूं ना (Main Hoon Naa), धूम (Dhoom) और मुझसे शादी करोगी (Mujhse Shaadi Karogi) के बाद पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी.

Daag The Fire Movie Facts In Hindi: Sanjay Dutt की फिल्म दाग द फायर से जुड़ी 13 अनसुनी और रोचक बातें
5. ‘खाकी’ (Khakee) फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में रिलीज़ हुई फिल्म अर्ध सत्य (Ardh Satya) से की थी. इस फिल्म में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था. इस फिल्म के बाद ही उन्होंने फैसला किया था कि वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ एक दिन एक कॉप फिल्म जरूर बनायेंगे और यह सपना उनका करीब 21 साल बाद पूरा हुआ.
6. इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से पहले परेश रावल (Paresh Rawal) को साइन किया गया था लेकिन बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को साइन कर लिया.
7. फिल्म में जया प्रदा (Jaya Prada) का रोल काफी अधिक था लेकिन शूटिंग के दौरान उनके पति अचानक बीमार हो गए, जिसकी वजह से उनका रोल छोटा करना पड़ा. यही वजह थी कि जया प्रदा (Jaya Prada) को फिल्म में गेस्ट अपीरियंस के तौर पर दिखाया गया.
8. फिल्म के एक सीन की शूटिंग से पहले रिहर्सल के दौरान जीप एक्सीडेंट की वजह से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) को काफी चोट लग गई थी. दरअसल उस सीन में एक जीप उनसे कुछ ही दूरी पर आकर रुक जाती है लेकिन रिहर्सल के दौरान जीप का ड्राईवर ब्रेक नहीं लगा पाया जिसकी वजह से ऐश्वर्या और तुषार दोनों को काफी चोट आई थी.
9. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर राम संपत (Ram Sampath) के करियर की यह पहली हिंदी फिल्म थी जिसमे उन्होंने म्यूजिक दिया था. इससे पहले इन्होने साल 2002 में रिलीज़ हुई इंलिश फिल्म लेट्स टॉक (Let’s Talk) में म्यूजिक दिया था.
10. साल 2009 में ‘सत्यमेव जयते’ (Satyamev Jayate) नाम से इस फिल्म का रीमेक तेलुगू भाषा में बनाया गया था. लेकिन तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) वाले किरदार को फीमेल किरदार में बदल दिया गया था.
Ram Lakhan Movie Facts in Hindi: राम लखन फिल्म से जुड़ी 15 अनसुनी और रोचक बातें
11. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले कई सालों से अपनी सभी फिल्मों में फ्रेंच दाढ़ी में नजर आये थे लेकिन फिल्म ‘खाकी’ (Khakee) के लिए उन्होंने यह दाढ़ी कटवा दी थी और सिर्फ मूंछे ही रखी थी. हालांकि अभी भी वह अपनी फ्रेंच दाढ़ी के साथ नजर आते हैं.

12. फिल्म ‘खाकी’ (Khakee) में डीसीपी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के रोल के लिए धर्मेन्द्र (Dharmendra) से भी बात की गई थी लेकिन यह बात आगे नहीं बढ़ पाई.
13. फिल्म में एक्टर कमलेश सावंत (Kamlesh Sawant) के किरदार का नाम कमलेश सावंत ही दिखाया गया है जिन्होंने फिल्म में कांस्टेबल की भूमिका निभाई थी.
14. ‘खाकी’ (Khakee) फिल्म के प्रोड्यूसर रामसे ब्रदर्स (Ramsay Bros) के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म थी.
15. फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) को सबसे पहले शेखर वर्मा यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वाला किरदार ऑफर हुआ था लेकिन अजय देवगन (Ajay Devgn) ने नेगेटिव किरदार यशवंत अंग्रे को चुना.

16. फिल्म की कास्टिंग के दौरान तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) वाला किरदार सबसे पहले अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को ऑफर हुआ था. लेकिन फिल्म के एक सीन में उन्हें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को थप्पड़ मारने के लिए मजबूर किया जाता है जो उन्हें काफी अपमान जनक लगा. इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया.
यदि अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस फिल्म को साइन कर लेते तो फिल्म की स्टारकास्ट के अधिकांश नाम ‘A’ लैटर से ही शुरू होते. जैसे- अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn), ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), अक्षय खन्ना, अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni), अश्विनी कालसेकर (Ashwini Kalsekar) और अबीर गोस्वामी (Abir Goswami). है ना कमाल की बात!
17. फिल्म में लारा दत्ता (Lara Dutta) ने ‘ऐसा जादू’ गाने पर आइटम नंबर किया था जो उस साल बहुत बड़ा हिट रहा था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लारा से पहले कोइना मित्रा (Koena Mitra) को इस गाने का ऑफर दिया गया था. लेकिन कोइना ने इस आइटम नंबर के लिए मना कर दिया था.
18. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) इस फिल्म में करीब 22 साल बाद एक साथ नजर आये थे. इससे पहले ये दोनों साल 1982 में रिलीज़ हुई फिल्म खुद्दार (Khuddar) में एक साथ नजर आये थे.
19. आपको बता दें, ‘खाकी’ (Khakee) के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अजय देवगन (Ajay Devgn) ने साथ में साल 1994 में रिलीज़ हुई फिल्म सुहाग (Suhaag) और साल 2005 में रिलीज़ हुई फिल्म इंसान (Insan) में साथ में काम किया है. ये दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) में भी एक साथ नजर आने वाले हैं. लेकिन इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) सिर्फ कैमियो करते नजर आएंगे. अजय के साथ फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आने वाले हैं.
20. इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने एक नेगेटिव किरदार निभाया था. लेकिन इससे पहले भी अजय देवगन (Ajay Devgn) साल 2002 में रिलीज़ हुई फिल्म दीवानगी (Deewangee) में भी नेगेटिव किरदार निभा चुके हैं.
21. इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रकाश राज (Prakash Raj) ने एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस श्रीकांत नायडू का किरदार निभाया था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं फिल्म में इनकी आवाज को डब किया गया था.
Special Request:
दोस्तों, Khakee Movie Facts In Hindi पर लिखी ये पोस्ट आपको कैसी लगी? कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें. ये जानकारी पसंद आई हो तो पोस्ट को शेयर करना ना भूलें, धन्यवाद.
I am truly thankful to the owner of this web site who has shared this fantastic piece of writing at at this place.
Balanceo dinamico
Equipos de ajuste: importante para el funcionamiento uniforme y productivo de las maquinarias.
En el mundo de la avances avanzada, donde la rendimiento y la confiabilidad del equipo son de máxima significancia, los dispositivos de ajuste tienen un tarea fundamental. Estos equipos dedicados están desarrollados para balancear y regular piezas móviles, ya sea en maquinaria productiva, transportes de transporte o incluso en electrodomésticos de uso diario.
Para los expertos en soporte de equipos y los técnicos, operar con aparatos de equilibrado es fundamental para proteger el funcionamiento suave y seguro de cualquier aparato dinámico. Gracias a estas herramientas modernas innovadoras, es posible limitar notablemente las movimientos, el zumbido y la presión sobre los cojinetes, aumentando la tiempo de servicio de piezas valiosos.
De igual manera trascendental es el rol que juegan los sistemas de equilibrado en la atención al usuario. El ayuda profesional y el reparación continuo empleando estos dispositivos permiten proporcionar servicios de excelente nivel, incrementando la agrado de los compradores.
Para los responsables de empresas, la contribución en sistemas de equilibrado y sensores puede ser importante para aumentar la productividad y desempeño de sus dispositivos. Esto es sobre todo significativo para los emprendedores que dirigen medianas y pequeñas negocios, donde cada detalle importa.
Además, los sistemas de ajuste tienen una amplia aplicación en el ámbito de la prevención y el control de nivel. Posibilitan encontrar probables errores, evitando reparaciones caras y problemas a los aparatos. Además, los resultados extraídos de estos sistemas pueden emplearse para maximizar sistemas y incrementar la visibilidad en motores de consulta.
Las campos de uso de los dispositivos de equilibrado comprenden diversas ramas, desde la elaboración de ciclos hasta el supervisión del medio ambiente. No afecta si se considera de extensas manufacturas industriales o reducidos talleres domésticos, los equipos de balanceo son fundamentales para asegurar un operación eficiente y sin presencia de fallos.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.