Mirzapur Season 4 पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म रिलीज से पहले जानिए कब शुरू होगी शूटिंग?

Mirzapur Season 4 Update: प्राइम विडियो की मिर्ज़ापुर सीरीज मोस्ट क्राइम पॉपुलर सीरीज में से एक है जिस पर अब ‘Mirzapur: The Movie’ नाम से एक फिल्म भी आ रही है. इन दिनों ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. लेकिन इससे पहले मिर्ज़ापुर फ्रेंचाइजी के चौथे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है.

Mirzapur Season 4 Latest Update

मिर्ज़ापुर फिल्म के डायरेक्टर Gurmeet Singh ने एक इंटरव्यू में बताया है कि Mirzapur Season 4 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है. हालांकि, फिलहाल पूरी टीम का फोकस सिर्फ और सिर्फ Mirzapur: The Movie पर ही है. यही वजह है कि मीडिया में अभी तक सीजन 4 को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है.

Mirzapur Season 3 Review in Hindi

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और बाकी जरूरी काम पूरे हो जायेंगे तो इसके बाद मेकर्स वेब सीरीज़ के चौथे सीजन पर तेजी से काम शुरू करेंगे. यानी फैंस को Mirzapur Season 4 के लिए उतना ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. वैसे भी हो सकता है कि इसके चौथे सीजन की हिंट फिल्म में भी देखने को मिल जाये.

Mirzapur Season 3 Review in Hindi: कालीन और मुन्ना भैया के बिना फीका रहा मिर्ज़ापुर का सीजन 3

Mirzapur: The Movie में नजर आएगी दमदार स्टार कास्ट

Mirzapur: The Movie के बारे में बात करें तो इसमें एक बार फिर वही पुरानी स्टारकास्ट नजर आने वाली है. इसमें Ali Fazal, Pankaj Tripathi, Divyendu Sharma, Jitendra Kumar, Abhishek Banerjee, Rasika Dugal, Shweta Tripathi और Sonal Chauhan जैसे कई सितारे नजर आयेंगे. हालांकि विक्रम मैसी की जगह मेकर्स ने जितेंद्र कुमार को जगह दी है. ये ऑडियंस को थोड़ा सा खटक रहा है

Mirzapur The Film

अब फैंस की नजर फिल्म की रिलीज पर है. माना जा रहा है कि फिल्म के बाद ही Mirzapur Season 4 से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है और सकता है कि मेकर्स जल्दी ही सीजन 4 की अनाउंसमेंट भी कर दें.

आपकी राय?

आप किसका सबसे जायदा इंतजार कर रहे हैं- ‘Mirzapur: The Movie’ का या फिर ‘Mirzapur Season 4’ का? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें.

Founder & Author : My name is Deepak Giri & I am from New Delhi, India. Filmi FryDay is your one stop shop for everything Entertainment.

Leave a Comment